Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: छह दिन में ही फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची बागी 4

Table of Content

Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: बागी 4 की हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता हो गई है। इस फिल्म ने अब तक उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं किया है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर औसत से नीचे की शुरुआत की थी। पहले वीकएंड पर इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका।

Baaghi 4 पर दूसरे दिन फ्लॉप होने का खतरा मंडराया

कल हुई थी महज इतनी कमाई

अब तक यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसकी वजह से फिल्म के कारोबार पर भी गहरा असर पड़ा है। वीकडेज में फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। बीते दिन इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया किया था।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 6

ताजा आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन फिल्म ने एक करोड़ 47 लाख रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े अभी शुरुआती है। देर रात तक इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 41.22 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म में है ये सितारे

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ हरनाज संधू और सोनम बाजवा नजर आई हैं। फिल्म में संजय दत्त भी खरतनाक किरदार में दिखे हैं। हालांकि, इन सितारों की मौजूदगी भी दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...