Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की ‘खाली’ पोस्ट ने फिर मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Table of Content

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें सिर्फ “टी-5382” लिखा था। इस खाली-सी पोस्ट ने नोटिजंस का गुस्सा भड़का दिया। कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताते हुए मीम्स के जरिए उन पर निशाना साधा।

चर्चा में बिग बी की ‘खाली’ पोस्ट

Amitabh Bachchan सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी, काम और विचारों को फैंस के साथ साझा करते हैं। लेकिन उनकी ऐसी बिना कोई संदेश वाली पोस्ट हमेशा चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस बार भी “टी-5382” वाली पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। खीला पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर उनसे कई तरह के सवाल पूछे जाने लगे। साथ ही, कई लोगों ने मीम्स साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 19 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, फिर भी नाराज दिखे यूजर्स, बोले- बहुत देर कर दी

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा, “अमिताभ सर यह क्या है? अब तो इसका राज खोल दो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “फिर शुरू”। वहीं, एक यूजर ने बागबान का मीम साझा किया। एक अन्य यूजर ने फिर हेरा फेरी का मजेदार मीम साझा किया। इसके अलावा और भी लोगों ने तरह के मीम्स पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इस फिल्म में दिखे थे अमिताभ

यह पहली बार नहीं है जब Amitabh Bachchan की ऐसी पोस्ट ने यूजर्स को हैरान किया है। इससे पहले भी उनकी कई रहस्यमयी पोस्ट्स ने लोगों को सोच में डाल दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत भी थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...