Sulakshana Pandit Death: सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Table of Content

Sulakshana Pandit Death: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और प्लेबैक सिंगर सुलक्षणा पंडित का गुरुवार शाम को निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। लंबे समय से बीमार चल रही सुलक्षणा ने मुंबई के नानावती अस्पताल में शाम 8 बजे अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। उनके भाई और मशहूर संगीतकार ललित पंडित ने यह दुखद खबर की पुष्टि की।

IFP: आईएफपी के 15 साल पूरे, जानिए कब और कहां होगा धमाकेदार आयोजन

सुलक्षणा पंडित का कल होगा अंतिम संस्कार (Sulakshana Pandit Death)

उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार कल, 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगा।सुलक्षणा पंडित का नाम 1970 के दशक में हिंदी फिल्मों से चमका था। संगीतकार जतिन-ललित की बहन और अभिनेत्री विजयता पंडित की बहन सुलक्षणा ने एक्टिंग और गायकी दोनों क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी थी। उनके परिवार में संगीत की गहरी जड़ें हैं। पिता प्रताप नारायण पंडित एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।

Ashnoor Kaur ने की Tanya Mittal की जबरदस्त नकल, घरवाले हुए हंस-हंसकर लोटपोट

इस एक्टर ने ठुकरा दिया था प्यार

सुलक्षणा ने 1975 में संजीव कुमार के साथ सस्पेंस थ्रिलर ‘उलझन’ से एक्टिंग में कदम रखा। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। 70 और 80 के दशक में वह लीडिंग लेडी के रूप में चमकीं। ‘संकोच’, ‘हेरा फेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’, ‘चेहरा पे चेहरा’, ‘धरम कांटा’ और ‘वक्त की दीवार’ जैसी फिल्मों में उनके रोल आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने जीतेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। 1978 में बंगाली फिल्म ‘बंदी’ में उत्तरम कुमार के साथ नजर आईं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा दिखाती है।उनकी जिंदगी में एक अनकही प्रेम कहानी भी जुड़ी रही। ‘उलझन’ के सेट पर संजीव कुमार से प्यार हो गया। उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन संजीव ने ठुकरा दिया। संजीव की मौत के बाद सुलक्षणा कभी शादी नहीं कीं। लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझीं और फिल्मों से दूर रहीं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...