Unni Mukundan: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बायोपिक ‘मां वंदे’ की घोषणा, उन्नी मुकुंदन निभाएंगे मुख्य भूमिका

Table of Content

Unni Mukundan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर सिल्वर कास्ट क्रिएशन्स ने एक खास तोहफा दिया। उन्होंने पीएम मोदी की जिंदगी पर आधारित एक भव्य बायोपिक ‘मां वंदे’ की घोषणा की। यह फिल्म वीर रेड्डी एम. द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। मलयालम सिनेमा के उभरते सितारे उन्नी मुकुंदन पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे।

Narendra Modi 75th Birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, बॉलीवुड और साउथ सितारों ने बधाइयों की लगाई झड़ी

Unni Mukundan निभाएंगे मुखय भूमिका

उन्नी हाल ही में अपनी फिल्म ‘मार्को’ से पूरे देश में चर्चा में आए थे।’मां वंदे’ पीएम मोदी के जीवन की प्रेरक कहानी को पर्दे पर लाएगी। यह फिल्म उनके बचपन से लेकर देश के शीर्ष नेता बनने तक के सफर को दिखाएगी। खास तौर पर, फिल्म में उनकी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के साथ उनके गहरे रिश्ते को दिखाया जाएगा जो उनकी जिंदगी की प्रेरणा रही हैं।

दमदार टीम के साथ बनेगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच कर रहे हैं। इसे भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें हाई-क्वालिटी वीएफएक्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रोडक्शन वैल्यू होगी। फिल्म की तकनीकी टीम में इंडियन सिनेमा के बड़े नाम शामिल हैं। सिनेमैटोग्राफी ‘बाहुबली’ और ‘ईगा’ फेम केके सेंथिल कुमार संभालेंगे। नेशनल अवॉर्ड विजेता श्रीकर प्रसाद एडिटिंग करेंगे, जबकि प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल फिल्म को दृश्यों में भव्यता देंगे। एक्शन कोरियोग्राफी किंग सोलोमन करेंगे, और ‘केजीएफ’ व ‘सलार’ के मशहूर संगीतकार रवि बसरूर म्यूजिक देंगे।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...