Review: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri के ट्रेलर में कुछ भी नया नहीं, धुरंधर के सामने कैसे टिकेगी?

Table of Content

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Review: तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। भूल भुलैया 3 के बाद कार्तिक आर्यन इस फिल्म से एक साल के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कैसा है।

Malti Chahar: “वो मेरे होठों पर किस करना चाहता था”, मालती चाहर ने कास्टिंग काउच का दर्द किया बयां

कैसा है ट्रेलर? (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Review)

फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो इसे देखकर बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता कि कहानी एकदम नई है। फिल्म में वही प्यार, वही कॉमिक सिचुएशन और वही मिलने-बिछड़ने वाले सीन। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन अपने कूल अंदाज से अनन्या को इंप्रेस करते नजर आते हैं। वहीं, अनन्या उनके दिलकश अंदाज से उनकी ओर खिंचती दिखती है। हालांकि, ट्रेलर में थोड़ा ट्विस्ट भी दिखाया गया है। हाालंकि, इसमें ऐसा कुछ भी नया नहीं है जिसे भारतीय दर्शकों किसी न किसी फिल्म में देखा न हो। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे अच्छे लगे हैं। इसमें नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ की भी झलक देखने को भी मिली है, लेकिन फिल्म के ट्रेलर में ऐसा कुछ नहीं दिखा है, जिसे आउट ऑफ द बॉक्स कहा जा सके। हां, फिल्म के गाने बिल्कुल यूथ को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

Dhurandhar जैसा डांस 21 साल पहले भी कर चुके हैं Akshaye Khanna, यकीन न हो तो देखें वीडियो

धुरंधर के सामने करनी होगी तगड़ी कमाई

फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के एक हफ्ते पहले लाना मेकर्स रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, धुरंधर की आंधी के सामने इसका टिकना मुश्किल ही नजर आ रहा है। इस समय धुरंधर की लहर पूरे देश में चल रही है। अवतार फायर एंड एश को भी इस लहर से पार पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। ऐसे में रोमांटिक-कॉमेडी को एक स्पाई फिल्म के आगे उतार कर मेकर्स ने बड़ा रिस्क लिया है। इस फिल्म का बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए सिनेमाघरों में पहले वीकएंड में तगड़ी कमाई करनी होगी।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 21: ‘धुरंधर’ देखती रह गई, ‘तेरे इश्क में 21वें दिन कर ली इतनी कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...