The Delhi Files: ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला, जानिए नया नाम, इस दिन रिलीज होगा टीजर

Table of Content

The Delhi Files: मशहूर फिल्म निर्माता- निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ कर दिया गया है। इस बड़े अपडेट की घोषणा निर्माताओं अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने की है। फिल्म का टीजर 12 जून 2025 को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा, और यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

Sitaare Zameen Par Review: सुधा मूर्ति ने किया ‘सितारे जमीन पर’ का रिव्यू, जानिए कैसी लगी फिल्म?

दमदार कलाकार और निर्माण

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। इसका निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है। वहीं, तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। इससे पहले रिलीज हुए टीजर में मिथुन चक्रवर्ती की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, जिसमें वह जली हुई जीभ के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ते दिखे थे।

Heer Express: ‘हीर एक्सप्रेस’ का शानदार टीजर रिलीज, उमेश शुक्ला की नई फिल्म में डेब्यू करेंगी दिविता जुनेजा

दर्शकों में उत्साह
विवेक अग्निहोत्री की फिल्में हमेशा से सामाजिक और ऐतिहासिक मुद्दों को बेबाकी से उठाने के लिए जानी जाती हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर 12 जून को रिलीज होने के साथ ही दर्शकों को इसकी थीम और कहानी की गहराई का अंदाजा मिलेगा। सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं और इसे एक और विचारोत्तेजक फिल्म मान रहे हैं। ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...