Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के धांसू ट्रेलर में छाए वरुण-जान्हवी

Table of Content

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। ट्रेलर मस्ती, मजाक के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिला है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी कमाल लग रही है। फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं।

Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल के किचन में लगी है लिफ्ट? सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer  Out

यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ नजर आती है। फिल्म का ट्रेलर शानदार है। इसे देखने के बाद हंसी के साथ फुल मनोरंजन की उम्मीदें बंधती नजर आती है। इसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी।

Jolly LLB 3 Adavance Booking Day 1: जॉली एलएलबी 3 एडवांस बुकिंग में छाप रही नोट, जानें कलेक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

शशांक खेतान ने किया है निर्देशन

इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इससे पहले उनकी हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण के बाद इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं, उनके पास नो एंट्री का सीक्वल भी है।

बेबी जॉन में नजर आए थे वरुण

उनकी पिछली फिल्म की बात करें तो बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया था, लेकिन रीमेक होने की वजह से फिल्म चल नहीं सकी थी। अब वरुण कॉमेडी के जरिए दोबारा लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश में हैं।

फिल्म के गाने मचा रहे धमाल

सनी संस्कारी की बात करें तो इस फिल्म के दो गाने ‘बिजुरिया’ और ‘पनवाड़ी’ गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। पनवाड़ी गाने से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बतौर सिंगर बॉलीवुड में कदम रखा है। सोशल मीडिया पर उनका यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...