Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू से रचाई शादी

Table of Content

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड, डायरेक्टर राज निडिमोरू से शादी कर ली। ये खबर अब कन्फर्म हो चुकी है। एचटी सिटी ने अपने सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ये खबर छापी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में ये शादी हुई। छोटी-सी लेकिन दिल छू लेने वाली सेरेमनी में सिर्फ 30 करीबी लोग शामिल हुए।

V Shantaram की बायोपिक का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे महान फिल्मकार का रोल, पोस्टर रिलीज

लाल साड़ी में Samantha Ruth Prabhu ने रचाई शादी

रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा ने शादी के लिए लाल साड़ी पहनी थी।अफवाहें तो रविवार रात से ही तेज हो गई थीं। सोशल मीडिया पर रेडिट और इंस्टाग्राम की पोस्ट्स वायरल हो रही थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं। राज की एक्स-वाइफ श्यामली डे ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी मैसेज डाला अटकलें तेज कर दी थीं। ये पोस्ट देखकर फैंस ने और ज्यादा अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।

Border 2 से Diljit Dosanjh का पहला लुक आया सामने, देखकर फैंस की बढ़ी उत्सुकता

इस वेब सीरीज के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

रिपोर्ट्स बताती हैं कि राज और श्यामली का तलाक 2022 में ही हो चुका था। सामंथा और राज की नजदीकी की बातें तो 2024 की शुरुआत से ही चल रही थीं। ‘द फैमिली मैन 2’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। राज और डीके की जोड़ी ने सामंथा को कास्ट किया था। उस वक्त सामंथा तेलुगु स्टार नागा चैतन्य से शादीशुदा थीं।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने रिलीज से पहले ही कर डाली धाकड़ कमाई

Samantha Ruth Prabhu की है दूसरी शादी

शूटिंग के दौरान राज और श्यामली से उनकी अच्छी बॉन्डिंग बनी। लेकिन 2021 में सामंथा का चैतन्य से तलाक हो गया। उसके बाद सामंथा ने राज के साथ की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।सामंथा की ये दूसरी शादी है। नागा चैतन्य से उनकी पहली शादी 2017 में हुई थी, लेकिन 4 साल बाद दोनों के बीच अलगाव हो गया था। बाद में नागा चैतन्य ने सोभिता धूलिपाला से शादी कर ली। सामंथा ने कभी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात नहीं की, लेकिन फैंस हमेशा उनके सपोर्ट में रहे।अब ये शादी की खबर सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...