Salman Khan: ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान की एंट्री, वरुण धवन के साथ होगा एक्शन सीन!

Salman Khan हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में वह सिंकदर को लेकर चर्चा में थे। इस बीच उनकी एटली के साथ एक फिल्म में काम करने को लेकर भी खबरें सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan-Kamal Haasan: सलमान के साथ नजर आएंगे कमल हासन, सबसे बड़ी एक्शन पर आया बड़ा अपडेट

Varun Dhawan की फिल्म में Salman Khan का कैमियो

Salman Khan
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

इस बीच Salman Khan को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आय़ा है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म बेबी जॉन में अभिनेता कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण एटली की प्रोडक्शन कंपनी कर रही है। फिल्म को लेकर एटली और वरुण धवन की ओर से अब तक कोई भी जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- Kamal Haasan: कमल हासन ने Virat Kohli-Rohit Sharma के लिए लिखा भावुक नोट, कही दिल छू लेने वाली बात

Baby John में निभाएंगे खास रोल

हालांकि, ताजा रिपोर्ट में फिल्म को लेकर दिलचस्प बातें सामने आई हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही फिल्म बेबी जॉन में Salman Khan को एक खास रोल के लिए चुना गया है। यह एटली के प्रोडक्शन हाउस के साथ सलमान की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह अभिनय करेंगे।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का तूफान, 3 दिन में कमाई 300 करोड़ के पार

किरदार की जानकरी नहीं आई सामने

रिपोर्ट के दावे के मुताबिक इस हाई बजट थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्म में सलमान के किरदार की जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह एक ग्रुप एक्शन सीक्वेंस होगा, जिसे खास तौर पर सलमान के लिए लिखा और डिजाइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने भी देख डाली ‘कल्कि 2898 एडी’, बोले- 1000 करोड़ से ज्यादा होगी कमाई

एक्शन सीन में नजर आएंगे दोनों सितारे

Salman Khan

इस सीक्वंस ने Salman Khan और Varun Dhawan साथ नजर आएंगे। इसकी शूटिंग मौसम को ध्यान में रखते हुए इस महीने के अंत में या अगस्त में शूट करने की योजना पर निर्माता काम कर रहे हैं। हालांकि, एटली या सलमान की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: ‘कल्कि 2898 एडी’ के कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट, हुई इतनी कमाई

सुरेश कीर्ति करेंगे हिंदी फिल्मों में डेब्यू

बेबी जॉन की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं। इसे पहले इस साल जून में रिलीज किया जाना था। हालांकि, कुछ दिनों पहले, टीम ने यह जानकारी दी कि फिल्म कि रिलीज की तारीख को अब दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bad Newz Trailer: कॉमेडी के फुल डोज से भरपूर है बैड न्यूज का ट्रेलर, विक्की-तृप्ति और एमी विर्क ने जीता दिल

सितारे जमीन पर से टकराएगी फिल्म

बेबी जॉन अब क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी और आमिर खान की सितारे जमीन पर से टकराएगी। एटली के अलावा, फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। वरुण की इस फिल्म को जियो स्टूडियो ने ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- Hina Khan Breast Cancer: तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान, अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में इन 2 साउथ फिल्मों से पिछड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’, नाम जानकर होगी हैरानी

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?