Saiyaara on OTT: अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा अब ओटीटी पर, जानें कब से देख सकेंगे?

Table of Content

Saiyaara on OTT: अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ अब डिजिटल दुनिया में धमाल मचाने को तैयार है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। अब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म दर्शकों को कृष और वाणी की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी से दोबारा रूबरू कराएगी।

Khesari lal Yadav की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज

कब रिलीज होगी फिल्म?

Saiyaara को 12 सितंबर से स्ट्रीम किया जा सकेगा। 2004 की कोरियाई फिल्म ‘अ मोमेंट टू रिमेम्बर’ से प्रेरित ‘सैयारा’ एक संगीतकार कृष कपूर और एक कवयित्री वाणी बत्रा की प्रेम कहानी है। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब तारीफ मिली। अहान पांडे और अनीत पड्डा की शानदार अदाकारी ने सभी का दिल जीत लिया।

क्यों खास है ‘सैयारा’?

‘सैयारा’ का संगीत, कहानी और भावनात्मक गहराई इसे एक यादगार फिल्म बना चुकी है। अहान और अनीत की जोड़ी ने अपनी ताजगी और अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म न केवल रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए, बल्कि हर उस शख्स के लिए खास है जो सच्चे प्यार की कहानियों में यकीन रखते हैं। नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज के साथ, यह फिल्म अब वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने को तैयार है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...