Roadies XX Finale: फिनाले में होगी तीखी जंग, प्रिंस नरूला ने Elvish Yadav को कहा ‘ऑनलाइन बदमाश’

Table of Content

Elvish Yadav: रोडीज डबल क्रॉस का फिनाले अगले हफ्ते प्रसारित होने वाला है। इस बार दर्शकों को ड्रामे औका डबल डोज मिलने वाला है। शो के ताजा प्रोमो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। हालिया प्रोमो में गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह बहस इतनी गर्म हो गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर अपशब्दों की बौछार कर दी।

आपस में भिड़े प्रिंस-एल्विश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रिंस ने Elvish Yadav को ‘ऑनलाइन बदमाश’ कहकर तंज कसा, जिससे एल्विश के फैंस यानी उनकी ‘एल्विश आर्मी’ भड़क उठी है। प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रिंस नरूला और एल्विश यादव किसी मुद्दे पर आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणियां शुरू कर दीं। हालात को काबू में करने के लिए शो के होस्ट रणविजय सिंह को बीच में आना पड़ा। लेकिन प्रिंस यहीं नहीं रुके। उन्होंने एल्विश को शो के बाद ‘सबक सिखाने’ की बात कही। साथ ही, उन्होंने एल्विश को ‘ऑनलाइन बदमाश’ तक कह डाला।

फैंस का फूट पड़ा गुस्सा

प्रिंस की इस टिप्पणी ने Elvish Yadav के फैंस को गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। एल्विश आर्मी ने प्रिंस के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, “प्रिंस इस बार खुद कंटेस्टेंट बन गया है। इंस्टाग्राम लाइव पर गुंडों के साथ एल्विश की मां और बहन के बारे में धमकी दे रहा था।” एक अन्य यूजर ने प्रिंस को ‘ध्यान खींचने वाला’ और ‘फालतू झगड़े करने वाला’ बताया। एक और फैन ने लिखा, “रोडीज का असली मजा अब खत्म हो चुका है। प्रिंस हमेशा जानबूझकर ड्रामा करता है।”

कौन हैं प्रिंस नरूला और एल्विश यादव?

Elvish Yadav एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। वह इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रिंस नरूला रियलिटी शो की दुनिया का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने ‘रोडीज एक्स2’, ‘स्प्लिट्सविला 8’, ‘बिग बॉस 9’ और ‘नच बलिए 9’ जैसे शोज जीते हैं।

Dipika Kakar: कौन हैं दीपिका कक्कड़? इन शोज से घर-घर में हुईं मशहूर

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...