South Indian OTT Releases: साउथ भारतीय सिनेमा के अगर आप फैन हैं तो इस हफ्ते आपको काफी कुछ देखने को मिल सकता है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और लायंनगेट प्ले जैसे प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आप मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों का आप लुत्फ उठा सकते हैं।
Nayanthara: अब ‘लेडी सुपरस्टार’ नहीं कहलाएंगी नयनतारा, जानें इसके पीछे की वजह
तंडेल
नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ‘तंडेल’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है। यह साल 2018 के एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म श्रीकाकुलम के एक मछुआरे की कहानी को बयां करती है जो गलती से अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है। इसके बाद पाकिस्तानी सेना उसे गिरफ्तार कर लेती है। चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है। यह फिल्म 7 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
Sikandar: आते ही छा गया ‘सिकंदर’ का गाना ‘जोहरा जबीन’, कुछ घंटों में बटोर डाले इतने व्यूज
View this post on Instagram
रेखाचित्रम
असिफ अली अभिनीत ‘रेखाचित्रम’ एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों को अपनी सीट से चिपके रखने का दम रखती है। फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक सामान्य आत्महत्या मामले की जांच करता है। हालांकि, जैसे-जैसे वह मामले में आगे बढ़ता है वैसे-वैसे उसे एक दशक पुराने लापता व्यक्ति के मामले से जुड़े राज मिलते हैं। जोफिन टी चाको के निर्देशन में बनी इस फिल्म सोनी लिव पर 7 मार्च से देखा जा सकता है।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना-विजय का रिश्ता टूटा, वर्षों तक डेट करने के बाद जुदा हुईं राहें
View this post on Instagram
कुदुम्बस्थान
राजेश्वर कालीस्वामी के निर्देशन में बनी ‘कुदुम्बस्थान’ एक दिल छू लेने वाला पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म एक निम्न-मध्यवर्गीय आदमी के संघर्षों के बारे में है जो बेरोजगारी और बढ़ते कर्ज से जूझ रहा है। णिकंदन, प्रसन्ना बालचंद्रन और सानवे मेघना अभिनीत यह फिल्म पारिवारिक तनावों और एक नए बच्चे के आगमन के साथ वित्तीय समस्याओं के बीच परिवार की यात्रा को दिखाती है। फिल्म को 7 मार्च से जी5 पर देखा जा सकता है।
South Cinema: साउथ के दो बड़े निर्देशक एक साथ आए नजर, क्या बड़े प्रोजेक्ट की है तैयारी?
डोमिनिक एंड द लेडीज पर्स
ममूटी इस आकर्षक जासूसी थ्रिलर में डोमिनिक की भूमिका में नजर आए हैं। यह एक पूर्व पुलिसकर्मी की कहानी है जो निजी जासूस बन गया है। यह फिल्म एक खोए हुए पर्स के मालिक की तलाश से शुरू होती है, लेकिन जल्द ही यह कहानी हत्या, पीछा करने और गुमशुदगी तक पहुंच जाती है। गौतम वासुदेव मेनन और मीनाक्षी उन्नीकृष्णन के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म में सस्पेंस को 7 मार्च से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
War 2: ‘वॉर 2’ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस
रीवाइंड
साइंस फिक्शन फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए ‘रीवाइंड’ एक शानदार तेलुगु थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म समय यात्रा की अवधारणा को तलाशती है। कल्याण चक्रवर्ती के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इसकी मनोरंजक कहानी, अप्रत्याशित मोड़ और क्षेत्रीय सिनेमा में वैज्ञानिक अवधारणाओं को लाने के साहसिक प्रयास के लिए सराहा गया है। इसे 7 मार्च से स्ट्रीम किया जा सकता है।
Mahira Sharma: क्या क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई








