RCB IPL Winner: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, सितारों ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

Table of Content

RCB IPL Winner: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आखिरकार वह कर दिखाया, जिसका इंतजार उनके प्रशंसकों को 18 साल से था। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को 6 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत न केवल टीम के लिए, बल्कि लाखों प्रशंसकों के लिए भी एक भावुक पल थी। मैदान पर विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने सोशल मीडिया पर आरसीबी को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।

18 साल का इंतजार खत्म

RCB की इस जीत ने हर प्रशंसक के दिल को छू लिया। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद, “ई साला कप नामदे” का नारा आखिरकार सच हो गया। विराट कोहली और उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पंजाब के खिलाफ कांटे की टक्कर में जीत हासिल की।

सितारों ने यूं बांधे तारीफों के पुल

जीत के बाद सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने लिखा, “18 साल का इंतजार खत्म! ई साला नामदे कप। आखिरकार RCB ने ट्रॉफी जीत ली। बहुत-बहुत बधाई!”

विजय देवरकोंडा ने भी RCB को बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी के सभी प्रशंसकों के लिए यह पल खास है। आपने इतने जुनून और प्यार के साथ इस दिन का इंतजार किया। बधाई हो!”

आदिवि शेष ने अपने अंदाज में लिखा, “विराट ने कर दिखाया! ई साला कप अब आरसीबी का है। ढेर सारी बधाई!” उनकी पोस्ट में विराट के प्रति सम्मान और खुशी साफ नजर आई।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी RCB की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “मेहनत का फल मीठा होता है। विराट और पूरी टीम को दिल से बधाई। पंजाब ने भी शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों को सम्मान!”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...