Rashmika Mandanna ने एआई के दुरुपयोग पर उठाई आवाज, बोलीं- झूठ फैलाने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए

Table of Content

Rashmika Mandanna: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में एआई का गलत इस्तेमाल बढ़ रहा है। सितारों की फोटो और वीडियो को फर्जी तरीके से बदलकर अश्लील कंटेंट बनाया जा रहा है। ये ट्रेंड इतना खतरनाक हो गया है कि कई एक्टर्स ने चेतावनी दी है। अब रश्मिका मंदाना ने भी सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट लिखकर कहा कि एआई का दुरुपयोग महिलाओं को निशाना बना रहा है और इसे रोकने के लिए जिम्मेदारी जरूरी है।

Jailer 2 को लेकर सामने आया सबसे बड़ा कंफ्यूजन, जानकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा!

Rashmika Mandanna ने क्या कहा?

रश्मिका ने बुधवार को लिखा, “जब सच को झूठ बनाया जा सकता है तो समझदारी हमारी सबसे बड़ी ढाल है।” उन्होंने आगे कहा, “एआई प्रगति का साधन है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल अश्लीलता फैलाने और महिलाओं को टारगेट करने के लिए हो रहा है। ये कुछ लोगों के नैतिक पतन का संकेत है। याद रखें, इंटरनेट अब सच्चाई का आईना नहीं, बल्कि ऐसा कैनवास है जहां कुछ भी गढ़ा जा सकता है। आइए गलत इस्तेमाल से ऊपर उठें और एआई का उपयोग एक सम्मानजनक और प्रगतिशील समाज बनाने में करें। लापरवाही के बजाय जिम्मेदारी चुनें। अगर लोग इंसानियत नहीं दिखा सकतेतो उन्हें सख्त और बिना माफी वाली सजा मिलनी चाहिए।”

Imran Khan की 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी, Happy Patel में दिखी झलक

डीपफेक का शिकार बन चुकी हैं Rashmika Mandanna

रश्मिका का ये बयान एक साल पहले उनके साथ हुए डीपफेक वीडियो कंट्रोवर्सी से जुड़ा लगता है। तब एक फर्जी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी फोटो किसी और की बॉडी पर चस्पां की गई थी। रश्मिका ने कहा था, “ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, हर उस व्यक्ति के लिए डरावना है जो टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल का शिकार हो सकता है।” उस घटना के बाद केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को समन भेजा था। अब रश्मिका साइबर सेफ्टी की नेशनल एंबेसडर भी बनी हैं। बॉलीवुड में ये समस्या बढ़ रही है। तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली रश्मिका ने कहा कि इंटरनेट पर फर्जी कंटेंट को असली समझ लिया जाता है। उन्होंने जागरूकता और नैतिक इस्तेमाल पर जोर दिया।

इस फिल्म में नजर आएंगी Rashmika Mandanna

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज के लिए तैयार हैं। 2012 की हिट ‘कॉकटेल’ का ये सीक्वल होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे। ‘कॉकटेल 2’ लव और फ्रेंडशिप की मॉडर्न कहानी को आगे बढ़ाएगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...