रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का धमाल, थिएटर्स में 100 दिन पूरे

Table of Content

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज‘ (Dhurandhar 2: The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का एक नया इतिहास रच दिया है। इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आज थिएटर्स में अपने शानदार 100 दिन पूरे कर लिए हैं। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक ₹1,813.38 करोड़ का धांसू ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

जियो स्टूडियोज ने मनाया 100 दिनों का जश्न

इस ऐतिहासिक माइलस्टोन के मौके पर Dhurandhar 2 की प्रोडक्शन कंपनी ‘जियो स्टूडियोज’ (Jio Studios) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर फैंस को बधाई दी। जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “सिनेमाघरों में ‘हौसला, ईंधन, बदला’ की गूंज को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं।” फैंस इस पोस्ट पर रणवीर सिंह और पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं।

क्या है ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की कहानी?

इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’, पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को आई ‘धुरंधर’ का अगला भाग है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के कराची की मशहूर ‘लियारी गैंग’ के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पहले पार्ट में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद, दूसरे पार्ट में हम्जा अली मजारी (रणवीर सिंह) का उदय दिखाया गया है। फिल्म दर्शकों को इस रोमांचक सफर पर ले जाती है कि कैसे जसकीरत सिंह रांगी नाम का एक भारतीय जासूस, पाकिस्तान में एक सीक्रेट मिशन के दौरान ‘हम्जा अली मजारी’ बन जाता है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: ‘भूत बंगला’ नेे पहले दिन की कितनी कमाई? जानिए

मल्टीस्टारर कास्ट ने जीता दिल

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पांडोर जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए हैं।

थिएटर्स के बाद अब OTT पर भी ‘धुरंधर’ का जलवा

सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद यह फ्रेंचाइजी (Dhurandhar 2) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी तहलका मचा रही है। फिल्म का एक्सटेंडेड और अनसेंसर्ड वर्जन ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’ (पार्ट 1) नेटफ्लिक्स और जियोसिनेमा (JioHotstar) पर स्ट्रीम हो रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 मई 2026 और भारत में 22 मई 2026 को रिलीज किया गया था। वहीं, दूसरे पार्ट यानी सीक्वल का अनकट और बिहाइंड-द-सीन (BTS) वर्जन ‘रॉ एंड अनदेखा – द रिवेंज’ 4 जून को जियोसिनेमा पर और 19 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...