प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म Fauzi का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, रोंगटे खड़े कर देने वाले अवतार में दिखे ‘रेबेल स्टार’

Table of Content

Fauzi: साउथ सिनेमा के ‘रेबेल स्टार’ प्रभास (Prabhas) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और धमाकेदार खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से सस्पेंस में रखी गई उनकी आगामी फिल्म का नाम और आधिकारिक फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नाम फौजी(Fauzi) तय किया गया है, और इसका पहला लुक सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह वायरल हो गया है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ फिल्म की ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7: गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘धमाल 4’ का जादू; टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़

खून से लथपथ और युद्ध के मैदान में प्रभास का खूंखार अवतार

मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा जारी किए गए इस फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास का अब तक का सबसे इंटेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाला रूप देखने को मिल रहा है। पोस्टर में प्रभास बिना शर्ट के, शरीर पर चोट और खून के निशानों के साथ एक पत्थर पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में पुरानी बंदूक है और उनके चारों तरफ युद्ध के मैदान में सैनिकों के शव पड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर एक टैगलाइन लिखी है— “A Battalion Who Fights Alone” (एक ऐसी बटालियन जो अकेले लड़ती है)। इसके साथ ही पोस्टर पर एक स्टैम्प भी लगा है जिस पर लिखा है “अज्ञातपर्व MOST WANTED SINCE 1932”, जो फिल्म के पीरियड ड्रामा होने की गवाही दे रहा है।

Ramayana Trailer Update: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर पर सबसे बड़ा अपडेट! सेंसर बोर्ड से पास हुए 2 अलग वर्जन

हनु राघवपुडी का निर्देशन

इस ऐतिहासिक वॉर-ड्रामा फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हनु राघवपुडी (Hanu Raghavpudi) कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘सीता रामम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। फिल्म में प्रभास के अपोजिट नई अभिनेत्री इमानवी (Imanvi) डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा, फिल्म की स्टारकास्ट बेहद मजबूत है, जिसमें बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती, दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर तैयार कर रहे हैं।

इस ऐतिहासिक दिन रिलीज होगी फिल्म

‘फौजी’ को बेहद भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज (T-Series), मैथरी मूवी मेकर्स के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रही है। मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। प्रभास का यह नया और खूंखार फौजी अवतार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Haiwaan

Haiwaan: बतौर विलेन अक्षय कुमार का सक्सेस रेट काफी कम? क्या ‘हैवान’ दिखाएगी कमाल?

Haiwaan: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) के खतरनाक फर्स्ट लुक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार एक खूंखार विलेन के रूप में पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार पर्दे पर...
Ramayana

Ramayana: रणबीर कपूर को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, क्या ट्रेलर लॉन्च में ब्लैक गॉगल्स में नजर आएंगे?

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर इन दिनों हर तरफ जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। पूरी टीम दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भव्य इवेंट ‘प्रथम संकल्प’ (Pratham Sankalp) के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन इसी बीच फिल्म के मुख्य अभिनेता और बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir...
Fauzi

प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म Fauzi का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, रोंगटे खड़े कर देने वाले अवतार में दिखे ‘रेबेल स्टार’

Fauzi: साउथ सिनेमा के ‘रेबेल स्टार’ प्रभास (Prabhas) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और धमाकेदार खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से सस्पेंस में रखी गई उनकी आगामी फिल्म का नाम और आधिकारिक फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नाम ‘फौजी‘ (Fauzi) तय किया गया है, और इसका पहला...
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7: गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘धमाल 4’ का जादू; टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वीकडेज (कामकाजी दिनों) के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार अपना कमाल दिखा रही है। छठे दिन की मजबूत पकड़ के बाद अब सातवें...
Ramayana

Ramayana Trailer Update: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर पर सबसे बड़ा अपडेट! सेंसर बोर्ड से पास हुए 2 अलग वर्जन

Ramayana Trailer Update: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की इस मेगा-बजट फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर को सेंसर बोर्ड...