Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वीकडेज (कामकाजी दिनों) के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार अपना कमाल दिखा रही है। छठे दिन की मजबूत पकड़ के बाद अब सातवें दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है।
गुरुवार की सुबह रही स्थिर, रात तक बड़े उछाल की उम्मीद
शुरुआती बॉक्स ऑफिस (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7) रुझानों के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने अपने सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रात तक फाइनल रिपोर्ट आने तक इस कलेक्शन में एक बार फिर बड़ा बदलाव और उछाल नजर आता रहेगा।
100 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ते कदम
गुरुवार सुबह के इन शुरुआती आंकड़ों को जोड़ने के बाद फिल्म की कुल कमाई में लगातार बढ़त जारी है। अब तक इस फिल्म ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 150 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में जिस तरह की मजबूत पकड़ दिखाई है, उसे देखते हुए यह साफ है कि फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। अब मेकर्स की निगाहें इसके दूसरे वीकेंड पर टिकी हैं।
