Palash Muchhal-Smriti Mandhana मामले में आया नया मोड़, नंदिका ने दिया ये बड़ा बयान

Table of Content

Palash Muchhal-Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को सांगली में होनी थी। लेकिन शादी के ठीक कुछ घंटे पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक जैसे लक्षण थे, लेकिन एंजियोग्राफी में कोई ब्लॉकेज नहीं निकला। अगले ही दिन पलाश को भी सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पलाश की मां ने साफ कहा, “दोनों परिवार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। स्मृति के पापा की तबीयत ठीक होने तक शादी टाल दी गई है। जल्द ही नई तारीख तय होगी।”

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: गुस्ताख इश्क दो दिन में ही हुई फेल, तेरे इश्क में ने कर दी छुट्टी

Palash Muchhal-Smriti Mandhana मामले में दो कोरियोग्राफर का आया था नाम

लेकिन सोशल मीडिया पर ये मामला पल भर में बदल गया। रेडिट और इंस्टाग्राम पर अफवाहें उड़ने लगीं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया और शादी में हायर की गई कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी के साथ उनका अफेयर था। नंदिका और उनकी दोस्त गुलनाज का नाम भी इसमें घसीटा गया। दोनों बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बोस्को की टीम से हैं और शादी के लिए डांस प्रैक्टिस करवा रही थीं।

Bigg Boss 19 में डबल इविक्शन का तगड़ा झटका! अशनूर कौर और शहबाज बादेशा घर से बाहर

नंदिका ने दिया ये बड़ा बयान

Palash Muchhal-Smriti Mandhana
पलाश मुच्छल, स्मृति मंदाना: एक्स

इसके बाद नंदिका ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर सब साफ कर दिया है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में जो बातें चल रही हैं, वो बिल्कुल झूठी हैं। किसी के रिश्ते को तोड़ने में मेरा कोई हाथ नहीं है। बिना सबूत के ऐसी कहानियां बनाना बहुत दुख देता है। मुझे धमकियां मिल रही थीं, इसलिए अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा। मैं मुंबई में अपने सपने पूरे करने आई हूं। बहुत मेहनत की है। कृपया मेरा नाम इस मामले में और न जोड़ा जाए। सच एक दिन जरूर सामने आएगा।” गुलनाज ने भी पहले ही बयान दे दिया था कि वो और नंदिका सिर्फ प्राइवेट मैटर से दूर हैं। सिर्फ फोटो होने या किसी को जानने से कोई पर्सनल कनेक्शन नहीं बन जाता। स्मृति ने शादी टलने के बाद इंस्टाग्राम से सगाई और प्रपोजल की सारी पोस्ट्स हटा दी थीं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। लेकिन पलाश की कजिन नीति टाक ने भी कहा कि पलाश इस वक्त गंभीर हालत से गुजर रहे हैं। बिना सच जाने जज करना ठीक नहीं। फिलहाल दोनों परिवार चुप हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...