Nusraat Faria: अभिनेत्री नुसरत फारिया गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का लगा आरोप

Table of Content

Nusraat Faria: बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फरिया को रविवार सुबह ढाका के शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। 31 साल की अभिनेत्री थाईलैंड जा रही थीं तभी उन्हें इमिग्रेशन चेकपॉइंट पर में गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी पिछले साल जुलाई में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए जनआंदोलन के दौरान हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में हुई।

क्या है मामला?

प्रोथोम अलो अखबार के अनुसार Nusraat Faria के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। यह मामला सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़ा है, जिनके कारण शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा। ढाका हवाई अड्डे के इमिग्रेशन विभाग के एक सूत्र ने कहा कि नुसरत को इस वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद ले जाया गया वतारा पुलिस स्टेशन

बड्डा जोन के सहायक पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने प्रोथोम आलो को पुष्टि की कि Nusraat Faria को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें ढाका के वतारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में उन्हें ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया।

कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

Nusraat Faria ने 2023 में आई फिल्म ‘मुजिब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ में शेख हसीना की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर भारतीय निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया था। यह फिल्म बांग्लादेश और भारत की संयुक्त प्रस्तुति थी। Nusraat Faria ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी और टेलीविजन प्रस्तोता के रूप में की थी। 2015 में उन्होंने बांग्लादेश-भारत की संयुक्त फिल्म ‘आशिकी: ट्रू लव’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई बांग्लादेशी और भारतीय फिल्मों, खासकर बंगाली सिनेमा में काम किया। अभिनय के अलावा, नुसरत टेलीविजन होस्टिंग और मॉडलिंग में भी सक्रिय हैं।

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव का रिपोर्ट कार्ड, ‘भूल चूक माफ’ से पहले कैसा रहा पिछली 5 फिल्मों का हाल?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...