Mrunal Thakur: डीपफेक कंटेंट पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, फर्जी वीडियो बनाने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Table of Content

Mrunal Thakur: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपने नाम, चेहरे और पहचान के गलत इस्तेमाल और डीपफेक (Deepfake) कंटेंट के बढ़ते मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर एक सख्त चेतावनी जारी करते हुए अभिनेत्री ने कहा है कि उनकी पहचान या का इस्तेमाल करके फर्जी कंटेंट बनाने या शेयर करने वालों के खिलाफ अब सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1: भारत में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत

सोशल मीडिया पर Mrunal Thakur की चेतावनी

मृणाल ठाकुर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एआई-जनरेटेड फर्जी कंटेंट के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि उनकी पहचान का इस्तेमाल कर डीपफेक बनाना या शेयर करना पूरी तरह से गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। इसे तुरंत रोकने का औपचारिक नोटिस माना जाए और यदि आगे भी उनकी पहचान का कोई दुरुपयोग हुआ तो वे सख्त कानूनी कदम उठाएंगी। हालांकि, मृणाल ने यह साफ नहीं किया है कि उन्होंने यह कदम किसी खास वीडियो या अकाउंट को देखने के बाद उठाया है।

टेलीविजन से बॉलीवुड तक का शानदार सफर

वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से की थी। इस शो में उन्होंने बुलबुल का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और ‘लव सोनिया’, ‘सुपर 30’, ‘बटला हाउस’, ‘सीता रामम’, ‘हाय नन्ना’, ‘द फैमिली स्टार’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई। वे हाल ही में डेविड धवन के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा, हाल ही में एक दोस्त की शादी में उनके डांस वीडियो ने भी इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...