Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: ‘मस्ती 4’ का खेल लगभग खत्म, जानें 6वें दिन का कलेक्शन

Table of Content

Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती 4’ ने सिनेमाघरों में आते ही अपनी धाक नहीं बना सकी। छह दिन बीत गए, लेकिन फिल्म का जादू कहीं नजर नहीं आ रहा। अब ये साफ हो गया है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप की राह पर है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 13: ‘दे दे प्यार दे 2’ की 13वें दिन हालत हुई और खराब

Mastiii 4 Box Office Collection Day Wise

दिन 1 (शुक्रवार): 2.75 करोड़
दिन 2 (शनिवार): 2.75 करोड़
दिन 3 (रविवार): 3.00 करोड़
दिन 4 (सोमवार): 1.60 करोड़
दिन 5 (मंगलवार): 1.60 करोड़
दिन 6 (बुधवार): महज 1.15 करोड़ (शाम तक के आंकड़े)

Gaurav Khanna ने जीता टिकट टू फिनाले, Bigg Boss 19 की अंतिम कप्तानी भी की अपने नाम

Mastiii 4 Box Office Collection Day 6

फिल्म ने छठे दिन केवल 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने कुल छह दिनों में सिर्फ 12.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट 70-80 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। यानी अभी तक अपने खर्च का 15 प्रतिशत भी वसूल नहीं हुआ। ट्रेड जानकारों का कहना है कि अब ये फिल्म मुश्किल से 18-20 करोड़ तक पहुंच पाएगी। मतलब फिल्म का भारी नुकसान पक्का है।

दो फिल्मों से सीधी टक्कर

‘मस्ती 4’ का दुर्भाग्य ये रहा कि ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘120 बहादुर’ के साथ उसकी सीधी टक्कर रही। दोनों फिल्मों ने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया। ‘दे दे प्यार दे 2’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, भारत में ये फिल्म भी अपना बजट नहीं निकाल सकी है। जबकि ‘120 बहादुर’ भी लगातार मजबूत चल रही है। ‘मस्ती 4’ इन दोनों के सामने कहीं टिक नहीं पाई है।

पहली दो फिल्में रही थीं हिट

पहली दो ‘मस्ती’ फिल्में (2004 और 2013) सुपरहिट थीं, लेकिन इस बार पुराना फॉर्मूला काम नहीं आया। मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए मेकर्स और स्टार्स अब बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिन कोई चमत्कार कर दें। लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म गिर रही है, वो चमत्कार दूर की कौड़ी लग रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...