Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ (Rudhra) का किरदार निभाते नजर आएंगे।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बड़े अपडेट की पुष्टि की। राजामौली ने फर्स्ट लुक जारी करते हुए महेश बाबू के किरदार के अलग-अलग शेड्स की झलक दिखाई।
वाइल्ड और रफ-टफ अवतार में दिखे महेश बाबू
सामने आई तस्वीरों में महेश बाबू का बेहद इंटेंस, रफ-टफ और मस्कुलिन अवतार देखने को मिल रहा है। घुंघराले लंबे बाल, दाढ़ी और चेहरे पर गंभीरता के साथ सुपरस्टार एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक फ्रेम में वह अफ्रीकी जंगल के बैकड्रॉप में दिख रहे हैं, वहीं दूसरे फ्रेम में वह लकड़ी के मचान पर बेफिक्र अंदाज में लेटे हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में
फिल्म ‘वाराणसी’ सिर्फ महेश बाबू और राजामौली का पहला कोलेबोरेशन ही नहीं है, बल्कि स्टारकास्ट के मामले में भी यह बेहद खास है। फिल्म में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
‘RRR’ के बाद राजामौली का अगला बड़ा धमाका
‘आरआरआर’ की ऐतिहासिक वैश्विक सफलता के बाद एसएस राजामौली की इस फिल्म पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। फिल्म को एक विशाल ग्लोब-ट्रॉटिंग एक्शन एडवेंचर के रूप में बनाया जा रहा है। महेश बाबू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और फैंस इसे ‘ब्लॉकबस्टर लोड इन’ बता रहे हैं।
