Katrina Kaif –Vicky Kaushal: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। गुरुवार सुबह कैटरीना ने मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक सिंपल पोस्ट शेयर की जिसमें सिर्फ एक शब्द “ब्लेस्ड” लिखा था। इस खबर के बाद फैंस और सेलेब्स कमेंट्स में बधाई दे रहे हैं।
GlobeTrotter से Prithviraj Sukumaran का धांसू लुक, हॉलीवुड को फेल करने की तैयारी में राजामौली
42 साल की उम्र में मां बनीं Katrina Kaif
कैटरीना 42 साल की हैं। वहीं, विक्की 37 के हैं। सितंबर में ही उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। प्रेग्नेंसी के दौरान कैटरीना घर पर ही रहीं। उनका कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं हुआ। वहीं, विक्की फिल्म इवेंट्स और प्रमोशन्स में जाते रहे, लेकिन हर इंटरव्यू में पापा बनने की एक्साइटमेंट दिखती थी।
शादी से अब तक का सफर
कैटरीना-विक्की ने 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बारवाड़ा में शादी की थी। इंटीमेट वेडिंग सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त। शादी के बाद दोनों ने कम ही पब्लिक अपीयरेंस किए, लेकिन सोशल मीडिया पर प्यार भरी पोस्ट्स शेयर करते रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो Katrina Kaif को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा गया था। वहीं, विक्की की पीरियड ड्रामा ‘छावा’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बनी थी।
Globetrotter: राजामौली की पोस्ट ने मचाई हलचल, पृथ्वीराज का लुक इस दिन आएगा सामने
