Kantara Chapter 1 ने हिंदी बेल्ट में मारी बाजी, पहले दिन Sunny Sanskari Ki Tulsi kumari को पीछे छोड़ा

Table of Content

Kantara Chapter 1-Sunny Sanskari Ki Tulsi kumari: दशहरा के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी रिलीज हुईं। पहली ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ और दूसरी वरुण धवन-जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों ने साफ कर दिया कि हिंदी बेल्ट में ‘कांतारा’ ने जोरदार शुरुआत की है। कन्नड़ सिनेमा का यह मिथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा पहले हिंदी भाषी लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही। यह ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद हिंदी में दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। वहीं, ‘सनी संस्कारी’ ने इसके मुकाबले काफी कम कलेक्शन किया है।

OG Box Office Collection Day 8: आठवें दिन 200 करोड़ की तरफ दौड़ी ओजी, जानें कुल कलेक्शन

‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी बेल्ट में जलवा

कांतारा चैप्टर 1′ ने रिलीज होते ही थिएटर्स में तालियों की गूंज पैदा कर दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी वर्जन ने 19.5करोड़ का आंकड़ा छुआ। फिल्म की कहानी में ऋषभ शेट्टी का डायरेक्टोरियल टच और उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को बांध लिया। फैंस थिएटर्स में स्टैंडिंग ओवेशन दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 14: सनी संस्कारी और कांतारा 2 के आगे मजबूती से टिकी है जॉली एलएलबी 3

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पिछड़ी

दूसरी ओर, शशांक खेतान की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन 9 करोड़ की कमाई की। यह उम्मीदों से थोड़ी कम रही। वरुण-जान्हवी की जोड़ी, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की मौजूदगी के बावजूद क्लैश ने फैमिली ऑडियंस को बांट दिया। दिग्गजों का कहना है कि वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो वीकेंड पर रिकवरी हो सकती है। सनी संस्कारी को 11-13 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन क्लैश ने फिल्म को नुकसान पहुंचाया।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1:’ सनी संस्कारी…’ बॉक्स ऑफिस पर पास हुई या फेल?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...