Kantara Chapter 1: 125 करोड़ की कांतारा चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी ने ली कितनी फीस? जानकर रह जाएंगे हैरान

Table of Content

Kantara Chapter 1: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली यह फिल्म एक प्रीक्वल है। इस फिल्म के लिए ऋषभ ने काफी मेहनत की है। वह खुद लीड रोल निभा रहे हैं और डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए ऋषभ ने कितने पैसे लिए? आइए जानते हैं…

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 12: जॉली एलएलबी 3 का जादू 12वें दिन भी बरकरार, जानें कुल कलेक्शन

Kantara Chapter 1 के लिए ऋषभ ने ली इतनी फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक्टिंग और डायरेक्शन के लिए एक पैसा भी नहीं लिया। इसके बजाय उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग का रास्ता चुना। यह फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर निर्भर रहेगी। यह फैसला उनकी फिल्म के प्रति समर्पण को दिखाता है। होम्बाले फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जो मूल ‘कांतारा’ के 16 करोड़ से कई गुना ज्यादा है। ऋषभ ने इस फिल्म के लिए न सिर्फ फीस छोड़ी है, बल्कि फिल्म में खुद का कुछ पैसा भी लगाया है। एक सोर्स ने बताया, “ऋषभ ने अपफ्रंट पेमेंट नहीं लिया। वे प्रॉफिट्स में हिस्सा लेंगे। अगर फिल्म हिट हुई तो उनकी कमाई आसमान छू लेगी, लेकिन फेल हुई तो जोखिम उनका होगा।” यह फैसला साउथ इंडस्ट्री में आम नहीं है। हालांकि, ‘केजीएफ’ के यश की तरह ऋषभ भी बॉक्स ऑफिस पर दांव लगा रहे हैं। पहले ‘कांतारा’ ने 400 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इसलिए इसके प्रीक्वल से उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं।

OG Box Office Collection Day 6: ओजी का छठे दिन कमाल, भारत में पहुंची 150 करोड़ के पार

ओटीटी राइट्स से हो चुकी है मोटी कमाई

सप्तमी गौड़ा, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों के साथ यह पैन-इंडिया रिलीज होगी। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, लेकिन इसे मिली जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। फिर भी यह 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज और 125 करोड़ की ओटीटी डील (अमेजन प्राइम को) के जरिए पहले ही बजट रिकवर कर चुकी है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Prediction : ‘सनी संस्कारी’ पहले दिन कितना कमाएगी?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...