Jolly LLB 3 का शानदार ट्रेलर जारी, दो जॉली के बीच दिखेगी टक्कर

Table of Content

Jolly LLB 3 का शानदार ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से है।

यह ट्रेलर कहानी की झलक देता है, जिसमें दो ‘जॉली’ वकीलों के बीच टकराव और एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित कहानी को दिखाया गया है।‘जॉली LLB 3’ के ट्रेलर में एक राजनेता और एक किसान के बीच जमीन हड़पने को लेकर विवाद दिखाया गया है। यह कहानी सामाजिक रूप से प्रासंगिक है और दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश करेगी। ट्रेलर में अक्षय और अरशद के किरदार अपनी-अपनी नैतिकता और कानूनी चालबाजियों के साथ इस केस को लड़ते नजर आते हैं।

शानदार है Jolly LLB 3 का ट्रेलर

दोनों के बीच यह सवाल भी उठता है कि असली और बेहतर ‘जॉली’ कौन है। फिल्म के निर्देशक और लेखक सुभाष कपूर ने एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी की खासियत को बरकरार रखा है। इसमें जज त्रिपाठी के किरदार में सौरभ शुक्ला अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। इसके अलावा, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘जॉली LLB’ की पीछे भाग अपनी हास्य, नाटक और सामाजिक संदेशों के लिए जानी जाते हैं। ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म भी पहले की तरह दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करेगी।

कब आएगी फिल्म?

दोनों जॉली अपने-अपने तरीके से केस को जीतने की कोशिश करते हैं, जिसमें कानूनी दांव-पेच और हास्य का तड़का देखने को मिलेगा। स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...