Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 20: जॉली एलएलबी 3 हिट हुई या फ्लॉप? जानें 20वें दिन का कलेक्शन

Table of Content

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड की लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के 20 दिन पूरे कर लिए हैं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली यह फिल्म शुरुआत में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 19: जॉली एलएलबी 3 की कमाई में 19वें दिन भारी गिरावट

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 20

शुरुआती आंकड़े के मुताबिक 20वें दिन फिल्म ने महज 27 लाख रुपये की कमाई की है जो इसके सफर की सबसे कमजोर कमाई मानी जा रही है। इस तरह फिल्म ने कुल 109.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की शुरुआत धमाकेदार थी। पहले दिन यानी 19 सितंबर को रिलीज होते ही ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड पर यह आंकड़ा 53.50 करोड़ तक पहुंच गया जो कि काफी अच्छा माना जाएगा।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: कांतारा चैप्टर 1 ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की धाकड़ कमाई

फिल्म की चमक हुई फीकी

दर्शकों ने हंसी-मजाक और कोर्ट ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को खूब सराहा। सौरभ शुक्ला का जज का किरदार ने भी फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते वैसे वैसे नई रिलीज फिल्मों ने इसकी चमक फीकी कर दी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: सनी संस्कारी की छठे दिन मुश्किलें बढ़ीं

जॉली एलएलबी 3 हिट हुई या फ्लॉप?

पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 29 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रही। वहीं, अब तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त हो चुकी है। फिल्म का बजट 120 करोड़ बताया जा रहा है। इस वजह से इस फिल्म को क्लीन हिट कहना ठीक नहीं। कुछ दिग्गज इस फिल्म को सेमी-हिट मान रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इससे पहले पिछले दोनों भागों का निर्देशन भी उन्होंने किया था।

OG Worldwide Collection: ओजी बनी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली तेलुगु फिल्म, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...