Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ लीक मामले में पुलिस का एक्शन, 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सितारों ने भी जताई नाराजगी

Table of Content

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार और ‘तमिलगा वेट्रि कड़गम’ (TVK) के अध्यक्ष विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन‘ अपनी रिलीज से पहले ही एक बड़ी कानूनी जंग में फंस गई है। फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन इंटरनेट पर लीक होने के बाद तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने शनिवार को एक बड़ी जांच शुरू कर दी है। प्रोडक्शन हाउस की शिकायत के बाद पुलिस अब उन डिजिटल चोरों की तलाश में है जिन्होंने फिल्म की क्रिएटिव मेहनत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर आया बड़ा अपडेट, बिना ‘चीन’ के कैसे दिखाई जाएगी गलवान की जंग?

21 लोगों पर गिरी गाज

KVN प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन कंट्रोलर आर उदयकुमार ने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने फिल्म (Jana Nayagan) के अनरिलीज्ड फुटेज को अवैध रूप से एक्सेस किया और उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 21 संदिग्धों को नामजद किया है। ये सभी इस पायरेसी नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं। साइबर क्राइम की टीमें अब फोरेंसिक विश्लेषण और आईपी एड्रेस ट्रैकिंग के जरिए दोषियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया है कि इस फिल्म में भारी भरकम पैसा और कलाकारों की सालों की मेहनत लगी है। इसे पायरेसी के जरिए बर्बाद नहीं होने दिया जा सकता।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कोहराम, जानें 25वें दिन की कमाई

सितारों ने जताई नाराजगी

विजय की इस फिल्म (Jana Nayagan) के सीन लीक होने की घटना ने पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। रजनीकांत, कमल हासन, चिरंजीवी, सूर्या और विजय देवरकोंडा जैसे दिग्गज सितारों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। इन अभिनेताओं ने इसे ‘सिस्टम की विफलता’ और ‘कला पर सीधा हमला’ करार दिया है। इंडस्ट्री के दिग्गजों ने मांग की है कि पायरेसी करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो भविष्य के लिए एक मिसाल बने।

डिजिटल क्रांति: मनोरंजन की नई राजधानी बना भारत, 145 करोड़ तक पहुंची ओटीटी प्रेमियों की फौज

जांच में जुटी पुलिस

फिल्म ‘जन नायकन’ इस साल की सबसे बड़ी तमिल रिलीज मानी जा रही है। इसमें विजय के साथ अनुभवी अभिनेता प्रकाश राज भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की व्यावसायिक सफलता को बचाने के लिए पुलिस से सोशल मीडिया पर मौजूद लीक फुटेज को तुरंत ब्लॉक करने और दोषियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप और क्लाउड अकाउंट) को जब्त करने की मांग की गई है। फिलहाल साइबर फॉरेंसिक टीमें इस लीक के मुख्य स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं, और जल्द ही कुछ बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...