Is Tanya Mittal Evicted: क्या तान्या मित्तल हो गईं Bigg Boss 19 Finale से बाहर?

Table of Content

Is Tanya Mittal Evicted: बिग बॉस 19 का फिनाले अब बस कुछ घंटे दूर है, लेकिन एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। एक यूजर अकाउंट ने दावा किया है कि तान्या मित्तल शो से बाहर हो चुकी हैं। ये खबर वायरल होते ही फैंस के बीच बहस छिड़ गई। एक तरफ तान्या के सपोर्टर्स सदमे में हैं तो दूसरी तरफ कई लोग इसे फेक न्यूज बता रहे हैं।

क्या तान्या मित्तल हो गईं शो से बाहर (Is Tanya Mittal Evicted)

मेकर्स या चैनल की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पोस्ट में लिखा गया, “तान्या मित्तल बिग बॉस 19 से बाहर हो गई हैं। बहुत खूब खेली तान्या। ये ट्वीट आते ही लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। फैंस ने तुरंत रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, “ये गलत खबर है।” दूसरे ने कहा, “फिर फिनाले का क्या मतलब?” एक ने लिखा, “शूट शुरू भी नहीं हुआ, एविक्ट हो गई?” ये पोस्ट सच्ची है या फेक, ये तो मेकर्स ही बता सकते हैं। लेकिन तान्या के फैंस परेशान हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चिंतित और नाराज दिख रहे हैं।

तान्या मित्तल का गेम प्लान

तान्या का सफर शो में सबसे ज्यादा हाइलाइट रहा। फैशन चॉइस से लेकर गेम स्ट्रेटजी तक, सबने ध्यान खींचा। उन्होंने 800 साड़ियां खरीदने का दावा किया, 150 बॉडीगार्ड्स की बात की, दुबई जाकर बक्लावा खाने का प्लान बताया। हर बात कैमरे पर कैद हो गई। तान्या ने क्वनिका सदानंद और नीलम गिरी के साथ ग्रुप बनाया। फिनाले वाले दिन अगर ये दावा अगर सच्चा निकला तो तान्या के फैंस को बड़ा झटका लगेगा। लेकिन शो का फॉर्मेट ऐसा है कि कुछ भी हो सकता है। सलमान खान के फिनाले एपिसोड में सब साफ हो जाएगा। क्या तन्या वापसी करेंगी या ये सिर्फ अफवाह? ये तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...