Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को हिट होने के लिए चाहिए कितना कलेक्शन? जानें डिटेल

Table of Content

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म कल यानी 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही फैंस का दिल जीत चुका है। इसके गाने ‘भी लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल जैसे सितारे भी हैं। लेकिन सवाल यह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट होने के लिए कितना कमाएगी? खासकर जब सामने है ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ हो तो?

OG Box Office Collection Day 7: ओजी की कमाई 7वें दिन कैसी रही? जानें कुल कलेक्शन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को हिट होने के लिए कितनी कमाई जरूरी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बजट 60 करोड़ रुपये है। इसमें प्रोडक्शन, विज्ञापन और प्रमोशन का खर्च शामिल है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा, ताकि लागत निकल जाए और मुनाफा हो। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पहले दिन फिल्म 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है जो फिल्म के लिए एक अच्छी बात होगी। यह शुरुआत फैमिली ऑडियंस और वरुण-जान्हवी की फैन फॉलोइंग के दम पर संभव है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘सनी संस्कारी’ की हल्की-फुल्की लव स्टोरी और शशांक की सिग्नेचर स्टाइल इसे फैमिली ऑडियंस के लिए परफेक्ट बनाती है। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो वीकेंड पर 30-35 करोड़ का कलेक्शन संभव है। ट्रेलर के मजेदार डायलॉग्स और गानों ने पहले ही माहौल बना दिया है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13: जॉली एलएलबी 3 की रफ्तार 13वें दिन भी नहीं हुई कम, जानें कलेक्शन

कांतारा से होगी टक्कर

शशांक की पिछली फिल्में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ हिट रही थीं। इसलिए तीसरी फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। लेकिन कांतारा की पैन-इंडिया अपील के सामने यह कितना टिक पाएगी यह रिलीज के बाद साफ होगा।

Tanya Mittal: राखी सावंत ने तान्या मित्तल का उड़ाया मजाक, बोलीं- फेंकना बंद करो

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...