Housefull 5 Box Office Collection Day 1: ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज, जानें पहले दिन की कमाई

Table of Content

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। तरुण मानसुखानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं।

Housefull 5 X Review: दर्शकों को कैसी लगी हाउसफुल 5? फिल्म देखने से पहले जान लीजिए रिएक्शन

शुरुआती आंकड़ों में हुई इतनी कमाई

शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि यह फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतर रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 8.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जैसे-जैसे समय बीतेगा, ये आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।

Housefull 5 पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई, फिल्म से जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद

फिल्म में सितारों का मेला

‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे 19 सितारे शामिल हैं। इस भारी-भरकम स्टारकास्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर पहले शो देखने के बाद लोग फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे।

दो अंत, दोगुना रोमांच

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है। ‘हाउसफुल 5’ दो संस्करणों में रिलीज हुई है। हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’, जिनके अंत अलग-अलग हैं। इस नए आइडिया ने दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है। लोग उत्सुक हैं कि दोनों संस्करणों में कौन सा कातिल सामने आएगा।

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदें

फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 1.10 लाख से ज्यादा टिकटें बेची हैं, जो इसे अक्षय कुमार की पोस्ट-कोविड दौर की सबसे बड़ी ओपनर बना सकती है। महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में बुकिंग सबसे ज्यादा रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर दर्शकों का यही उत्साह रहा, तो यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक हो सकती है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...