Sharmin Segal: शरमीन सहगल के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

Table of Content

Sharmin Segal: ‘हीरामंडी’ में अलमजेब के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री शरमीन सेगल अब एक नई और खास वजह से चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की भांजी शरमीन ने बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी पत्रकार विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। भंसाली-मेहता परिवार में यह पल उत्सव का माहौल लेकर आया है।

परिवार में खुशियों का माहौल

Sharmin Segal की शादी टोरेंट ग्रुप के हिस्से टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक अमन मेहता के साथ हुई है। दोनों ने नवंबर 2023 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के बाद शरमिृीन अहमदाबाद में रहने लगी थीं, लेकिन हाल के महीनों में वह मुंबई में थीं। शरमीन, अमन, संजय लीला भंसाली और उनके माता-पिता दीपक और बेला भंसाली सेगल इस नए मेहमान के आगमन से बेहद खुश हैं।

आलोचना से मिली सीख, प्रशंसा से प्रेरणा

हीरामंडी में अपने अभिनय के लिए Sharmin Segal को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। न्यूज़18 शोशा को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके काम को कुछ लोगों ने सराहा तो कुछ ने आलोचना भी की। हालांकि, नकारात्मक टिप्पणियां अक्सर ज्यादा सुर्खियों में रहीं। शुरुआत में शरमीन ने इन चर्चाओं से दूरी बनाए रखी और अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स को बंद कर दिया। लेकिन समय के साथ उन्होंने इस नजरिए को बदला। Sharmin Segal ने कहा कि आलोचनाओं से बचने की कोशिश में वह प्रशंसा को भी नजरअंदाज कर रही थीं। इस सोच ने उन्हें दोनों तरह की प्रतिक्रियाओं को स्वीकार करने में मदद की। उन्होंने इसे अपने करियर की सीख का हिस्सा माना और आगे बढ़ने की प्रेरणा ली।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...