Hai Junoon X Review: नील नितिन मुकेश की ओटीटी पर शानदार शुरुआत, ‘है जुनून’ देखकर लोग बोले- मजा आ गया

Table of Content

Hai Junoon X Review: जियो हॉटस्टार पर नई वेब सीरीज ‘है जुनून’ आ चुकी है। रिलीज के साथ ही यह शो दर्शकों का ध्यान खींचने लगा है। Neil Nitin Mukesh और जैकलीन फर्नांडीज की यह पहली ओटीटी सीरीज है। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। 16 एपिसोड की यह म्यूजिकल ड्रामा सीरीज मुंबई के मशहूर (काल्पनिक) एंडरसन कॉलेज में दो म्यूजिक क्लबों की टक्कर की कहानी बयां करती है। ट्रेलर ने पहले ही लोगों में उत्साह जगा दिया था। अब रिलीज के बाद लोग एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या है कहानी?

Hai Junoon दो म्यूजिक क्लबों की कहानी है, जो एंडरसन कॉलेज में गोओएटी ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ते हैं। यह सीरीज म्यूजिक और डांस के जरिए जुनून, महत्वाकांक्षा और खुद की खोज की यात्रा के बारे में है। शो में मिसफिट्स क्लब की मेंटर पर्ल (जैकलीन फर्नांडीज) हैं, जो अपने स्टूडेंट्स को सपनों के लिए लड़ना सिखाती हैं। वहीं, सुपरसोनिक्स को गगन अहूजा (Neil Nitin Mukesh) गाइड करते हैं, जो अनुशासन और परंपरा को सबसे ऊपर रखते हैं।

Neil Nitin Mukesh: नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन का वीडियो वायरल, ‘है जुनून’ इवेंट में ऐसा क्या हुआ?

शो में ये कलाकार भी हैं मौजूद

Hai Junoon में Neil Nitin Mukesh के अलावा सुमेध मुदगलकर (सेबी), सिद्धार्थ निगम, प्रियांक शर्मा, बोमन ईरानी और शहजान पदमसी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं। आदित्य भट और सागर ठक्कर द्वारा प्रोड्यूस की गई यह सीरीज 40 ओरिजिनल गानों के साथ म्यूजिक लवर्स के लिए खास पेशकश है। शंकर महादेवन ने इसका साउंडट्रैक तैयार किया है, जो कहानी में जान फूंकता है।

सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय

रिलीज के बाद से ही दर्शक एक्स पर ‘है जुनून’ को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं गानों के लिए यह सीरीज देखनी शुरू की और इसने मुझे निराश नहीं किया। एक बार जरूर देखें।” दूसरे यूजर ने कहा, “शो की स्टोरी मस्त है और गाने भी शानदार है। यह देखने लायक है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक दोस्त की सिफारिश पर ‘है जुनून’ देखना शुरू किया और अब मैं पूरी तरह से सेबी की यात्रा से जुड़ गया हूं…मजा आ गया।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...