Lock Upp 2: गौरव खन्ना-आकांक्षा के तलाक में कितनी सच्चाई कितना पब्लिसिटी स्टंट?

Table of Content

Lock Upp 2: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक, ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो शादी के 10 साल बाद यह कपल अब हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग होने जा रहा है। इस बात का सनसनीखेज खुलासा खुद आकांक्षा चमोला ने चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 (Lock Upp Season 2) के प्रीमियर के दौरान किया है।

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई

‘लॉक अप 2’ के मंच पर छलका आकांक्षा का दर्द

रियलिटी शो (Lock Upp 2) के मंच पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने बताया कि वे और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन यह बात अब तक दुनिया के सामने नहीं आई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि दोनों के बीच कोई नफरत या कड़वाहट नहीं है। उनके मुताबिक, वे आज भी बात करते हैं, लेकिन पार्टनर के तौर पर दोनों के विचार और भविष्य की योजनाएं एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

सच या पब्लिसिटी स्टंट?

आकांक्षा चमोला के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर टीवी गलियारों तक हलचल मच गई है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद कई तरह के संशय भी पैदा हो रहे हैं। दर्शकों और जानकारों का मानना है कि यह दावा सच कम और रियलिटी शो (Lock Upp 2) के लिए एक ‘पब्लिसिटी स्टंट’ ज्यादा नजर आता है। इसके पीछे कई ठोस वजहें भी दिखाई देती हैं, जो आकांक्षा के ‘एक साल से अलग रहने’ के दावे पर सवाल खड़े करती हैं।

हालिया इवेंट्स दे रहे हैं कुछ और गवाही

अगर पिछले कुछ महीनों के घटनाक्रम पर नजर डालें, तो जब गौरव खन्ना रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा थे, तब फैमिली वीक के दौरान आकांक्षा उनकी पत्नी के रूप में घर के अंदर गई थीं। उस वक्त दोनों के बीच का तालमेल और प्यार दर्शकों को साफ नजर आया था। इसके बाद शो के फिनाले में भी दोनों साथ दिखे और गौरव की जीत के बाद देर रात ट्रॉफी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे। यही नहीं, इसके बाद भी कई पब्लिक इवेंट्स में इस कपल को एक साथ खुश देखा गया है। ऐसे में अचानक एक साल से अलग रहने और तलाक की बात कहना गले से नीचे नहीं उतरता। अब यह सचमुच उनके रिश्ते का अंत है या शो में बने रहने का कोई नया पैंतरा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...