Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाई लापता लेडीज, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Table of Content

Filmfare Awards 2025: गुजरात के अहमदाबाद में 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 गुजरात टूरिज्म के साथ धूमधाम से आयोजित हुआ। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के सितारों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीता और भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस बार समारोह की मेजबानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने की। उन्होंने अपनी हाजिरजवाबी और ऊर्जा से शाम को यादगार बना दिया।’

Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शाहरुख 17 साल बाद करेंगे होस्ट, सबसे ज्यादा किसने जीते ये पुरस्कार?

Filmfare Awards 2025 में लापता लेडीज’ की धूम

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज’ इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाई रही। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (किरण राव), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (रवि किशन), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (छाया कदम), बेस्ट म्यूजिक (राम संपथ), बेस्ट लिरिक्स (प्रशांत पांडे), बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल (अरिजीत सिंह) और बेस्ट स्क्रीनप्ले व डायलॉग (स्नेहा देसाई) सहित कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस फिल्म ने अपनी सादगी और कहानी से दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया।

Babil Khan: बाबिल खान की इंस्टाग्राम पर वापसी, डिप्रेशन से जंग के बाद की पहली पोस्ट

बेस्ट एक्टर बने अभिषेक-कार्तिक

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिषेक बच्चन (‘आई वॉन्ट टू टॉक’) और कार्तिक आर्यन (‘चंदू चैंपियन’) ने साझा किया। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया भट्ट ने ‘जिगरा’ के लिए जीता। क्रिटिक्स कैटेगरी में राजकुमार राव (‘श्रीकांत’) और प्रतिभा रांता (‘लापता लेडीज) ने बाजी मारी। डेब्यू कैटेगरी में नितांशी गोयल (‘लापता लेडीज’) और लक्ष्य (‘किल’) ने अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

Indian Idol: इंडियन आइडल में लड़के ने श्रेया घोषाल की आवाज में गाया गाना, हैरान रह गए सभी जज

दिग्गजों को विशेष सम्मान

इस बार समारोह में भारतीय सिनेमा के दिग्गजों को भी याद किया गया। 1950 के दशक से लेकर 1990 तक के आइकॉनिक सितारों को सम्मान दिया गया। मीना कुमारी, बिमल रॉय, दिलीप कुमार, नूतन, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, काजोल, शाहरुख खान और करण जौहर को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, जीनत अमान और दिवंगत श्याम बेनेगल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। ‘शोले’ फिल्म की 50वीं सालगिरह पर भी विशेष सम्मान दिया गया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 23: जॉली एलएलबी 3 ने 23वें दिन फिर दिखाई ताकत, जानें कलेक्शन

तकनीकी श्रेणियों में ‘किल’ का दबदबा

तकनीकी अवॉर्ड्स में ‘किल’ ने कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (रफी महमूद), बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (मयूर शर्मा), बेस्ट साउंड डिजाइन (सुबाश साहू), बेस्ट एडिटिंग (शिवकुमार वी. पानिकर) और बेस्ट एक्शन (सीयॉन्ग ओह और परवेज शेख) जैसे अवॉर्ड्स इस फिल्म को मिले। ‘मुंजा’ ने बेस्ट वीएफए्स और ‘बैड न्यूज’ के ‘तौबा तौबा’ ने बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड जीता।नए टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए आर.डी. बर्मन अवॉर्ड अचिंत ठक्कर (‘जिगरा’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’) को दिया गया। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड आदित्य सुहास जंभाले (‘आर्टिकल 370’) और कुणाल खेमू (‘मडगांव एक्सप्रेस’) ने साझा किया।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...