Aukaat Ke Bahar की सफलता पर भावुक हुए Elvish Yadav, लोगों से कहा- आप समर्थक नहीं मेरा परिवार हैं

Table of Content

Elvish Yadav: एल्विश यादव का जलवा इन दिनों चारों तरफ दिख रहा है। उनकी वेब सीरीज औकात के बाहर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह सीरीज ओरमैक्स की व्यूअरशिप के हिसाब से टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रही है। वहीं, यह शो आईएमडीबी पर भी कमाल दिखा रहा है। शो को लगातार मिल रही प्रशंसा से हाल ही में एल्विश यादव भावुक नजर आए।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 19: ‘तेरे इश्क में’ 15वें दिन भी दर्शकों को खींचने में कामयाब

Elvish Yadav हुए भावुक

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। एल्विश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं। आपका बिना रुके दिया गया प्यार और समर्थन मेरी इस पूरी यात्रा की सबसे बड़ी ताकत रहा है। आपके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। आप सभी मेरे लिए सहारा, प्रेरणा और हौसला रहे हैं। जो भरोसा और प्रोत्साहन आपने मुझे दिया है उसने मुश्किल समय में भी मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं। मैं हमेशा आपके समर्थन के लिए आभारी रहूंगा। आप सिर्फ मेरे समर्थक नहीं हैं, आप मेरा परिवार हैं। मुझे गर्व है कि आप मेरे साथ हैं। मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।”

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 5वें दिन ही हुई धराशायी

Elvish Yadav
एल्विश यादव की पोस्ट: इंस्टाग्राम

फ्री में देख सकते हैं शो

इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “लोग स्क्रीन पर चमकते हैं, लेकिन आप दिल में चमकते हैं। आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान रहेगा एल्विश भाई।” इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स एल्विश यादव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि एल्विश यादव ने औकात के बाहर शो से अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 5: ‘अखंडा 2’ 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...