Ek Deewane Ki Deewaniyat: सनम तेरी कसम का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! इस दिन रिलीज होगी एक दीवाने की दीवानियत

Table of Content

Ek Deewane Ki Deewaniyat: सनम तेरी कसम की री-रिलीज ने दर्शकों के दिलों में एक बार फिर रोमांस की लहर दौड़ा दी थी। अब इसके हीरो हर्षवर्धन राणे एक और दिल छू लेने वाली लव स्टोरी के साथ वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा नजर आएंगी।

प्यार, जुनून और टूटे दिल की कहानी

Ek Deewane Ki Deewaniyat 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक दीवाने की दीवानियत एक ऐसी कहानी है जो प्यार, जुनून और दिल टूटने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में हर्षवर्धन और सोनम की जोड़ी दर्शकों को रोमांस के साथ इमोशन का तड़का भी देखने को मिलेगा। हर्षवर्धन की रोमांटिक इमेज और सोनम का चार्म इस फिल्म को खास बनाने वाला है। फैंस पहले से ही इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

मिलाप जावेरी का निर्देशन

Ek Deewane Ki Deewaniyat का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ‘सत्यमेव जयते’ और ‘मरजावां’ जैसी फिल्में बनाई हैं। इस बार वह रोमांस और ड्रामा के जॉनर में कुछ नया लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी मिलाप और मुश्ताक शेख ने मिलकर लिखी है। इसे अंशुल गर्ग ने प्रोड्यूस किया है, जबकि राघव शर्मा को-प्रोड्यूसर हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...