Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड, ‘सलार’ को धूल चटाकर बना नंबर 1

Table of Content

Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर छा चुका है। यह अब तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बन गया है। सभी प्लेटफॉर्मों के व्यूज को मिलाकर यह तमगा पहले सलार के नाम था, लेकिन अब धुरंधर ने इसे काफी पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में जियो स्टूडियोज ने एक्स पर फिल्म के ट्रेलर के 24 घंटे के व्यूज के बारे में जानकारी शेयर की। पोस्ट के मुताबिक इस फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटे में 20 करोड़ (200 मिलियन) से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं और हर घंटे ये आंकड़ा बढ़ रहा है।

Nitish Kumar: 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, सुपरस्टार रवि किशन ने दी बधाई

Dhurandhar Trailer ने तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि सलार ने भारत में 113.1 मिलियन का आंकंड़ा 24 घंटे में पार किया था। धुरंधर भारत में ट्रेंडिंग टॉप पर छाए होने के साथ-साथ ये विदेशों में भी तहलकी मचा रहा है। खासकर कनाडा, न्यूजीलैंड, यूके और अमेरिका में। ये अब सिर्फ हाइप नहीं, बल्कि इतिहास रचने वाला पल है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च 18 नवंबर को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हुआ था। रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और डेब्यू गर्ल सारा अर्जुन की स्टार कास्ट ने इवेंट को ग्रैंड बना दिया था।

Haq Box Office Collection Day 14: ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस गाड़ा खूंटा, 14वें दिन इतनी हुई कमाई

पहले दिन कितनी होगी कमाई?

Dhurandhar Trailer में रणवीर का फीयरलेस अवतार लोगों का दिल चुरा ले गया है। वो एक अंडरकवर एजेंट बने हैं जो दुश्मन ठिकानों में घुसकर खुफिया जानकारी इकट्ठा करते हैं। आर माधवन का किरदार अजीत डोवाल से इंस्पायर्ड लगता है। वो पीछे से सारी स्ट्रैटेजी चलाते हैं। संजय दत्त जिन्न, अक्षय खन्ना एपेक्स प्रीडेटर, अर्जुन रामपाल एंजल ऑफ डेथ के रोल में हैं। ट्रेलर में ब्लडशेड, वायलेंस के काफी सीन हैं, जो रियल इवेंट्स से प्रेरित लगते हैं। एक सीन में रहमान डाकैत अपने ही बाप का सिर फोड़ता है जो रियल लाइफ क्राइम से लिया गया है। ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 35-40 करोड़ के बीच ओपनिंग कर सकती है।

Sonam Kapoor दोबारा बनने जा रहीं मां, बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीरें

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...