Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में पूरे नंबर से पास हुई धुरंधर 2

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म कई पुरानी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और उनके लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है।

मंडे टेस्ट में हुई पास (Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 5)

दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलने से फिल्म की रफ्तार लगातार तेज है। सोमवार को फिल्म का पहला सोमवार टेस्ट था। आमतौर पर सोमवार को फिल्मों की कमाई गिर जाती है, लेकिन धुरंधर द रिवेंज ने इस दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

पांच दिन में ऐसी रही कमाई

यह आंकड़ा साफ बताता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों को थिएटर खींच रही है।फिल्म की शुरुआत भी कमाल की रही। पहले दिन पेड प्रिव्यू सहित फिल्म ने 145.55 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन कलेक्शन 80.72 करोड़ रहा। तीसरे दिन यह बढ़कर 113 करोड़ हो गया। चौथे दिन फिर से जोरदार कमाई हुई और 114.85 करोड़ रुपये जमा हो गए। पांचवें दिन यानी सोमवार को 65 करोड़ का आंकड़ा दर्ज किया गया।इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्ड स्तर की कमाई की। कई बड़ी फिल्में इतने कम समय में इतना कलेक्शन नहीं कर पाईं।

नया बेंचमार्क सेट कर रही फिल्म

निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्शन, थ्रिल और कहानी का मिश्रण दर्शकों को पसंद आ रहा है।फिल्म की सफलता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। विदेशों में भी इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुल मिलाकर यह फिल्म बॉलीवुड के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर रही है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में फिल्म कितनी ऊंचाइयों को छूती है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा