Dhurandhar Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर’ को देखने कांप रहे बड़े-बड़े रिकॉर्ड, जानें कुल कमाई

Table of Content

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी ‘धुरंधर‘ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान ला रही है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड कांप उठे हैं। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने जो कमाल दिखाया, उससे हर कोई हैरान है। खासकर पहला मंगलवार यानी 8वां दिन। जब ज्यादातर फिल्में थोड़ी सुस्त पड़ जाती हैं तब “धुरंधर” ने पूरे 26.50 करोड़ रुपये कमा कर बड़ा उलटफेर कर दिखाया। यह आंकड़ा इतना शानदार है कि ट्रेड के दिग्गजों की बोलती ही बंद हो गई।

Dhurandhar Overseas Collection: ‘धुरंधर’ ने विदेश में रचा इतिहास, सोमवार का कलेक्शन शुक्रवार से भी ज्यादा

छठे दिन की कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 6)

अब बात बुधवार की। सुबह के शुरुआती शोज के ट्रेंड देखकर ही साफ हो गया कि फिल्म की पकड़ में जरा भी कमी नहीं आई है। बुधवार को  फिल्म ने 26.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। शाम और रात के शोज अभी बाकी हैं, जिसमें बंपर कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है।

धुरंधर की कुल कमाई

फिलहाल सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 180 करोड़ रुपये हो चुका है। यह किसी भी नॉन-हॉलीडेज रिलीज के लिए बेहद खास उपलब्धि है। दर्शक अब खुलकर सिनेमाघरों की ओर बढ़ रहे हैं।

200 करोड़ की ओर बढ़ रही धुरंधर

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर सीटियां और तालियां बजाना मजबूरी बन जाती है। वर्ड ऑफ माउथ इतना जबरदस्त है कि दूसरे शुक्रवार-शनिवार-रविवार (दूसरा वीकेंड) में फिल्म आसानी से 100 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है। अगर यही रफ्तार रही तो ‘धुरंधर’ 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली साल की सबसे तेज फिल्म बन सकती है। ट्रेड जानकार तो यहां तक कह रहे हैं कि 300 करोड़ भी मुश्किल नहीं लग रहा।फिल्म के निर्माता, कलाकार और पूरी टीम के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...