Arjun Rampal Engagement: ‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर होते ही अर्जुन रामपाल ने दी ये बड़ी खुशखबरी

Table of Content

Arjun Rampal Engagement: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। हर तरफ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और पूरी टीम की तारीफ हो रही है। इसी खुशी के माहौल में फिल्म के एक और सितारे अर्जुन रामपाल ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। उन्होंने खुलासा किया कि लंबे समय से साथ रह रही गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 3: धुरंधर ने तीसरे दिन किस किस को प्यार करूं 2 को किया पस्त

रिया के पॉडकास्ट में हुआ खुलासा (Arjun Rampal Engagement)

यह खबर रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ में सामने आई। बातों-बातों में शादी का जिक्र हुआ तो गैब्रिएला ने कहा, “अब हम शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन कौन जानता है?” अर्जुन ने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा, “हम सगाई कर चुके हैं।” यह सुनकर रिया हैरान रह गईं और बधाई देने लगीं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: 10वें दिन आंधी से तूफान बनी ‘धुरंधर’, कमाई से हिला डाला बॉक्स ऑफिस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

कौन हैं गैब्रिएला?

पॉडकास्ट के ट्रेलर में यह पल कैद हो गया। इसे देखते ही इंटरनेट पर बधाइयों की बौछार हो गई।अर्जुन और गैब्रिएला 2018 से साथ हैं। दोनों ने कोई बड़ा अनाउंसमेंट नहीं किया। उन्होंने बस अपनी जिंदगी को प्यार और परिवार के साथ आगे बढ़ाया। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। वह क्रिएटिव काम और मां बनने के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं। दंपती के दो बेटे एरिक (2019 में जन्म) और आरव (2023 में जन्म) हैं। दोनों को अक्सर बच्चों के साथ घूमते-फिरते देखा जाता है। परिवार उनकी जिंदगी का मजबूत आधार है।

1998 में हुई थी मेहर जेसिया

इससे पहले अर्जुन की शादी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। 1998 में शादी करने वाले दोनों बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते थे। उनकी दो बेटियां हैं। 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। 2019 में तलाक फाइनल हुआ। अर्जुन हमेशा कहते हैं कि मेहर के साथ वे अच्छे दोस्त हैं और बेटियों की परवरिश साथ मिलकर करते हैं। धुरंधर में अर्जुन ने आईएसआई ऑफिसर का दमदार रोल निभाया है। फिल्म की सफलता ने उनकी एक्टिंग को फिर से स्पॉटलाइट में ला दिया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...