Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27: ‘धुरंधर 2’ की बादशाहत, 27वें दिन भी शानदार कमाई

Table of Content

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी धाक जमा चुकी फिल्म ‘धुरंधर 2‘ का बॉक्स ऑफिस पर सफल सफर चौथे हफ्ते में भी पूरी मजबूती के साथ जारी है। फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और अब यह उस ऐतिहासिक मुकाम के बेहद करीब है, जहां पहुंचने का सपना हर फिल्म मेकर देखता है। रिलीज के 27वें दिन भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और फिल्म की टिकट खिड़की पर जबरदस्त हलचल देखी जा रही है।

HJTIHH: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक आउट, वरुण धवन के साथ दिखेंगी दो हसीनाएं

27वें दिन भी दिखा दम (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27)

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने अपने 26वें दिन के बाद 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है। फिल्म ने आज यानी मंगलवार शाम तक 7.05 करोड़ रुपये का प्रभावशाली कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह आंकड़े केवल शाम तक के हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि रात के शोज की ऑक्यूपेंसी देखने के बाद इस कलेक्शन में और भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। वर्किंग डे होने के बावजूद 5 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा यह साबित करता है कि फिल्म का ‘वर्ड ऑफ माउथ’ अभी भी काफी स्ट्रॉन्ग है।

Chand Mera Dil: ‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, दिल जीत लेगी फहीम अब्दुल्ला की रूहानी आवाज

1100 करोड़ के जादुई क्लब में एंट्री जल्द

ताजा कमाई के आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1095.67 करोड़ रुपये हो गया है। अब फिल्म को 1100 करोड़ के जादुई क्लब का हिस्सा बनने के लिए  4 करोड़ रुपये से भी कम चाहिए। जिस तरह से फिल्म प्रदर्शन कर रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि कल तक ‘धुरंधर 2’ इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लेगी। रणबीर सिंह के करियर की यह सबसे सफल फिल्म साबित हो चुकी है और इसके लाइफटाइम कलेक्शन पर अब पूरी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हुई हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...