Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24: ‘धुरंधर 2’ का धमाका जारी, 24वें दिन भी मचाया तहलका

Table of Content

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज के एक महीने बाद भी दर्शकों को थिएटर की ओर खींच रही है। यह फिल्म अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। एक्शन, सस्पेंस और शानदार परफॉर्मेंस का कमाल कमाल है कि यह फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। रणवीर सिंह को इस फिल्म ने करियर की नई ऊंचाई दी है। दर्शक उनका दमदार रोल देखकर खूब तालियां बजा रहे हैं। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि पूरे देश में सिनेमाघरों को फिर से भरने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बनीं बेंटले की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, लक्जरी कारों की दुनिया में धांसू एंट्री

चौथे शनिवार को हुई इतनी कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 24)

फिल्म के चौथे शनिवार यानी 24वें दिन 13.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस कमाई के साथ फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन अब 1068.92 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना देता है। पहले के कई बड़े रिकॉर्ड इस फिल्म ने पीछे छोड़ दिए हैं। फिल्म रिलीज के शुरू के हफ्तों में तो जबरदस्त चली। पहले हफ्ते में ही सैकड़ों करोड़ की कमाई करके उसने सभी को हैरान कर दिया। उसके बाद भी दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ। चौथे हफ्ते में पहुंचकर भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है, जो किसी भी बड़े बजट वाली फिल्म के लिए बड़ी बात है।

रणवीर सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी

रणवीर सिंह इस फिल्म में पूरी तरह से अलग अंदाज में नजर आए। उनका इंटेंस परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब भा रहा है। कई समीक्षकों का कहना है कि इस रोल ने रणवीर को नई पहचान दी है। फिल्म की सफलता से उनका फैन बेस और मजबूत हुआ है। साथ ही अन्य कलाकारों जैसे अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन की भी परफॉर्मेंस ने फिल्म को मजबूती दी।फिल्म के डायरेक्टर ने कहानी को इतना रोचक बनाया कि लोग बार-बार थिएटर जाना चाह रहे हैं। एक्शन सीक्वेंस, ट्विस्ट और इमोशनल पार्ट्स का बैलेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...