Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करने वाली अजय देवगन और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) ने आखिरकार वीकेंड पर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को जबरदस्त कमाई करने के बाद, फिल्म रविवार (तीसरे दिन) को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म के कलेक्शन में भारी बढ़त देखी जा रही है।
रविवार की सुबह दमदार, शाम से बड़ी उम्मीद
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने अपने तीसरे दिन यानी रविवार की सुबह के शो से ही धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म ने कुल 28.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन कर लिया है।
शनिवार की छलांग के बाद 60 करोड़ के पार पहुंचा टोटल
वीकेंड पर दर्शकों से मिले इस शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिल्म की कुल कमाई अब 65 करोड़ रुपये हो गई है। बॉक्स ऑफिस के पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को 14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसमें जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये बटोरे थे। 150 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए रविवार का यह दमदार प्रदर्शन संजीवनी का काम कर रहा है।
