Kalki 2898 AD 2: कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, मेकर्स ने किया एलान

Table of Content

Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की सुपरहिट साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। दीपिका इस फिल्म के सीक्वल में नजर नहीं आएंगी। वैजयंती मूवीज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी घोषणा की। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

The Bads of Bollywood Review: कैसी है बैड्स ऑफ बॉलीवुड? आर्यन खान पास हुए या फेल?

Kalki 2898 AD 2 से दीपिका की छुट्टी

दीपिका का पहली फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। वैजयंती मूवीज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हैं कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। गहन विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया। पहली फिल्म की लंबी यात्रा के बावजूद हमें साझेदारी में वह तालमेल नहीं मिला। ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्म को पूर्ण समर्पण चाहिए। हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

कल्कि 2898 एडी ने कमाए थे 1000 करोड़ से ज्यादा

कल्कि 2898 एडी’ 2024 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों व क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे थे। दीपिका कहानी का अहम हिस्सा थीं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। सीक्वल की घोषणा पहले ही हो चुकी थी और फैंस दीपिका को फिर से देखने के लिए उत्साहित थे। लेकिन इस खबर ने सबको हैरान कर दिया।

अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी दीपिका

हालांकि दीपिका के बाहर होने की वजह साफ नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि क्रिएटिव या शेड्यूलिंग डिफरेंसेस हो सकते हैं। दीपिका इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। पहली बार दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...