Dare Devil Born Again S 2 Review: लोकतंत्र को तानाशाही में बदलते नेता की कहानी, मार्वल ने नोंच दिया मुखौटा

Table of Content

राजनीतिक ध्रुवीकरणसंस्थाओं पर घटते भरोसेनिगरानी तंत्रकार्यपालिका के बढ़ते प्रभाव और उसके डर की थीम पर बनी मार्वल की वेब सीरीज़ डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ के दूसरे सीज़न को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

इस सीरीज़ के पहले एपीसोड का प्रसारण इसी साल 24 मार्च से शुरू हुआ और इसका आठवां व अंतिम एपीसोड इसी मंगलवार को यानी 5 मई को प्रसारित हुआ।

डेयरडेविल: बॉर्न अगेनका दूसरा सीज़न केवल एक सुपरहीरो कहानी नहीं है, बल्कि उन लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का रूपक है जो भीतर से धीरे-धीरे खोखली होती जा रही हैं। इस बार कहानी एक ऐसा शहर की है, जहां अदालतें, पुलिस, मीडिया नैरेटिव और जनता का डर, सब मिलकर सत्ता के केंद्रीकरण को सामान्य बनाने लगते हैं।

इस सीरीज़ की जीत इसी में हैं कि दर्शकों को यह कहानी आज की वैश्विक राजनीति से जुड़ी हुई लगती है। और, ऐसा इसलिए क्योंकि इसके विषय बेहद परिचित हैं। सार्वभौमिक हैं और अपने साथ ऐसी बातें लेकर आगे बढ़ते हैं, जिन्हें अमेरिका से लेकर भारत तक के दर्शक तक़रीबन रोज़ ही अपने यहां के अख़बारों में पढ़ते हैं।

डेयरडेविल: बॉर्न अगेनका दूसरा सीज़न एक ऐसे ताकतवर नेता की कहानी कहता है, जिसे जनता ने ही चुना लेकिन जो धीरे-धीरे सारी शक्ति अपने हाथ में समेट लेता है। ये सीज़न कहानी कहता है, उन संस्थाओं की जो ऊपर से तो लोकतांत्रिक दिखती हैं, लेकिन भीतर से बस तमाशा बनकर रह गई हैं।

ये कहानी जनता की सिस्टम से निराशा की है। विरोध करने वालों को दुश्मन की तरह पेश करने की है और ये कहानी है न्याय व्यवस्था का न्याय से ज्यादा एक पहले से लिखे तमाशे में तब्दील हो जाने की भी है। ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का दूसरा सीज़न आधुनिक दौर की अधिनायकवादी राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के क्षरण का रूपक है।

सीरीज़ का सबसे हाईप्वाइंट वहां हैं जहां जनता का सुपरहीरो या कहें कि विजिलांटी ख़ुद ही ख़ुद को सूली पर चढ़ाने को तैयार हो जाता है। दर्शकों को ये इसलिए भी गहराई से प्रभावित करता है क्योंकि यह पारंपरिक सुपरहीरो नैरेटिव को उलट देता है।

आम तौर पर मार्वल के सुपरहीरो भ्रष्ट व्यवस्था से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाते हैं। लेकिन यहां, मैट मरडॉक अपने सच को ही अपना हथियार बना देता है। और, वह भी उस अदालत में, जो पहले ही फिस्क या कहें कि किंगपिन के प्रभाव में एक तयशुदा तमाशे की तरह दिखाई देती है, यह स्वीकारोक्ति कानूनी प्रक्रिया से ज्यादा नैतिक प्रतिरोध बन जाती है।

देखा जाए तो यहां नायक कह रहा है कि अगर व्यवस्था ही तमाशा बन चुकी है तो सच को भी खुले मंच पर आना होगा। पूरी दुनिया के दर्शकों ने इस पूरे ट्रायल को एक ऐसे राजनीतिक थिएटर की तरह देखा, जहां अदालतों का फ़ैसला पहले से तय महसूस होता है।

ख़ास बात ये है कि ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ के दूसरे सीज़न में फिस्क का चरित्र केवल एक अपराधी का नहीं रह गया है। वह उस आधुनिक सत्ता का प्रतीक बन गया है जिसमें लोकलुभावन राजनीति, मीडिया नियंत्रण, राष्ट्रवादी भावनाएं, कॉर्पोरेट प्रभाव और सरकारी मशीनरी, सब एक साथ हैं। ये पूरी सीरीज़ ऐसी है जैसे कि इसे अमेरिका की राजनीतिक शैली से जोड़कर देखा जा सकता है और यहां तक कि फिस्क के भाषणों की तुलना भी समकालीन स्ट्रॉन्गमैन पॉलिटिक्स से की जा सकती है।

इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ताक़त यही है कि इसकी थीम केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहती। अलग-अलग देशों के दर्शक इसमें अपने समाज की बेचैनियों की झलक देखने लगते हैं।

और, इसी प्वाइंट पर आकर ये सीरीज़ मार्वल की अब तक की सारी सीरीज़ और फ़िल्मों से अलग खड़ी नज़र आती है। दाद देनी होगी इस सीरीज़ के रचनाकारों की।

सीरीज़ मार्वल के हाल की कई फ़िल्मों और वेब सीरीज़ की तुलना में ज्यादा असर छोड़ती है। यह उस आधुनिक भय को छूती है जिसमें तानाशाही, टैंकों और सैनिकों के जरिए नहीं आती, बल्कि चुनावों, नौकरशाही, मीडिया नैरेटिव, क़ानूनी तकनीकों और जनता की थकान के जरिए धीरे-धीरे सामान्य बना दी जाती है।

डेयरडेविल: बॉर्न अगेनके दूसरे सीज़न में मैट मर्डॉक का सबसे दिलचस्प पक्ष यह है कि वह व्यवस्था की विफलताओं को देखने के बावजूद क़ानून पर भरोसा करना नहीं छोड़ता। वह व्यवस्था को तोड़ना नहीं चाहता, वह उसकी नैतिक आत्मा को बचाना चाहता है। और, शायद यही संघर्ष, यानी कि आदर्शवाद बनाम संस्थागत पतन, इस पूरी सीरीज़ का सबसे भावनात्मक और मानवीय पक्ष बन जाता है।

अगर मौक़ा मिले तो इसे देखिएगा ज़रूर। आपका दिल हर एपिसोड में एक बार तो धक से ज़रूर करेगा। सिनेमा समाज का दर्पण होता है, लेकिन क्या वाक़ई? ये सीरीज़ इस सवाल का उत्तर देती है, हां!!

Web Series Review : Daredevil: Born Again Season 2

कलाकार: चार्ली कॉक्स, विंसेंट डी’ओनोफ्रियो, डेबोरा एन वॉल, एल्डन हेन्सन, जॉन बर्नथल, विल्सन बेथेल, मार्गरीटा लेविएवा, क्रिस्टन रिटर

निर्देशक: जस्टिन बेन्सन, आरोन मूरहेड

लेखक: डारियो स्कार्डापेन, मैट कॉर्मन, क्रिस ऑर्ड

निर्माता: केविन फीगे, सना अमानत, लुई डी’एस्पोसिटो, ब्रैड विंडरबाम

स्टूडियो: मार्वल स्टूडियोज, डिज्‍नी प्लस

रिलीज़ डेट: 24 मार्च 2026

से 5 मई 2026

रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐

Pankaj Shukla

pankajshuklaa@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Exclusive: आमिर खान ने भरी लाला अमरनाथ का रोल करने पर हामी, करियर में तीसरी बार थामा बल्ला

आमिर ख़ान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में उतरने जा रहे हैं। अपने करियर में तीसरी बार आमिर क्रिकेट पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले वह देव आनंद निर्देशित ‘अव्वल नंबर’ और आशुतोष गोवारीकर की ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘लगान’ में क्रिकेट खेलते दिखाई दे चुके हैं। अब लगभग 25 साल बाद आमिर फिर से बल्ला थामने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़, आमिर ख़ान ने...
Tamannah Bhatia

Tamannah Bhatia: कब पूरी होगी एक हिट की तमन्ना की तमन्ना, एकता कपूर ने अब आयुष पर लगाया दांव

एक्टर तमन्ना भाटिया को उबारने के लिए निर्माता एकता कपूर को अब सलमान ख़ान के बहनोई आयुष शर्मा का साथ मिला है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘रागिनी 3’ में तमन्ना अब आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगी, जो सलमान खान के बहनोई हैं। 36 वर्षीय तमन्ना भाटिया...

मीडिया जगत में बड़ा फेरबदल: उमेश बंसल बने B4U/IVY के नए MD और CEO

भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अनुभवी दिग्गज उमेश बंसल ने अपनी पेशेवर यात्रा में एक नया और बड़ा अध्याय शुरू किया है। हाल ही में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) को अलविदा कहने के बाद, उमेश बंसल अब B4U/IVY के साथ बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) जुड़ गए हैं। मीडिया...

100 करोड़ी बजट की खबरों पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की खास अपील

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता के बीच इसके ‘100 करोड़’ के बजट को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म जगत में काफी चर्चाएं हो रही हैं। अब फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता रितेश देशमुख ने इन अफवाहों पर अपनी...

South Cinema: नानी की फ़िल्म ‘ब्लडी रोमियो’ लटकी, निर्देशक ने शुरू की ये फ़िल्म

अभिनेता नानी की बहुचर्चित फ़िल्म ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग प्रोडक्शन से जुड़ी कुछ दिक्कतों के कारण टल गई है। इसके बदले निर्देशक सुजीत ने एक नई फ़िल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक सुजीत ने सुपरहिट फ़िल्म ‘ओजी’ के सीक्वल की...