Raja Shivaji Hit or Flop: मराठी में ‘राजा शिवाजी’ ने बजाया डंका, हिंदी दर्शकों ने कितना प्यार दिया, जानिए..!

Table of Content

निर्माता, निर्देशक और अभिनेता रितेश देशमुख की फ़िल्म राजा शिवाजी ने पहले हफ़्ते में बॉक्स ऑफ़िस पर मजबूत शुरुआत दर्ज़ की है। फ़िल्म ने महाराष्ट्र में शानदार पकड़ दिखाई, जबकि हिंदी मार्केट में भी इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, अब चर्चा फ़िल्म की कुल लागत और उसके रिकवरी मॉडल को लेकर हो रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर फ़िल्म का बजट ₹90 करोड़ से ₹100 करोड़ के बीच बताया जा रहा है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। खुद रितेश देशमुख भी बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उनका कहना है कि हमें फ़िल्म के बजट की बजाय इसके सिनेमाई अनुभव पर चर्चा करनी चाहिए।

वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फ़िल्म ने पहले सात दिनों में भारत में लगभग ₹52.65 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।

 शिवाजी: दिनवार कलेक्शन

दिन कलेक्शन         (रुपये में)

Day 1 (शुक्रवार)   ₹11.35 करोड़

Day 2 (शनिवार)  ₹10.55 करोड़

Day 3 (रविवार)   ₹12.00 करोड़

Day 4 (सोमवार)  ₹5.60 करोड़

Day 5 (मंगलवार) ₹4.90 करोड़

Day 6 (बुधवार)   ₹4.25 करोड़

Day 7 (गुरुवार)   ₹4.00 करोड़

पहले हफ़्ते का कुल नेट कलेक्शन: ₹52.65 करोड़

फ़िल्म की सबसे बड़ी ताक़त इसका मराठी वर्जन रहा, जिसने कुल नेट कलेक्शन में लगभग ₹36 करोड़ रुपये का योगदान दिया। वहीं हिंदी वर्जन से करीब ₹16 करोड़ नेट कमाई हुई।

हालांकि पहले वीकेंड में फ़िल्म ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की, लेकिन वीकडेज में कलेक्शन में सामान्य गिरावट भी देखने को मिली। इसके बावजूद ट्रेड सर्किट इसे एक मजबूत प्रदर्शन मान रहा है क्योंकि फ़िल्म ने पहले हफ्ते में ही ₹50 करोड़ नेट क्लब पार कर लिया।

अब फ़िल्म की आगे की बॉक्स ऑफिस यात्रा दूसरे वीकेंड पर काफी हद तक निर्भर करेगी। अगर दूसरे शनिवार-रविवार में मजबूत उछाल आता है, तो फ़िल्म अपनी लागत रिकवर करने की दिशा में तेजी से बढ़ सकती है, वहीं गिरावट जारी रहने पर फ़िल्म हिट रही या औसत, इसे लेकर भी चर्चाएं तेज़ हो सकती हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

100 करोड़ी बजट की खबरों पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की खास अपील

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता के बीच इसके ‘100 करोड़’ के बजट को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म जगत में काफी चर्चाएं हो रही हैं। अब फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता रितेश देशमुख ने इन अफवाहों पर अपनी...

South Cinema: नानी की फ़िल्म ‘ब्लडी रोमियो’ लटकी, निर्देशक ने शुरू की ये फ़िल्म

अभिनेता नानी की बहुचर्चित फ़िल्म ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग प्रोडक्शन से जुड़ी कुछ दिक्कतों के कारण टल गई है। इसके बदले निर्देशक सुजीत ने एक नई फ़िल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। जानकारी के मुताबिक निर्देशक सुजीत ने सुपरहिट फ़िल्म ‘ओजी’ के सीक्वल की...

Exclusive: अक्षय कुमार नहीं करेंगे इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि वह साल 2007 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब अभिनेता के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार का फिलहाल...

Raja Shivaji Hit or Flop: मराठी में ‘राजा शिवाजी’ ने बजाया डंका, हिंदी दर्शकों ने कितना प्यार दिया, जानिए..!

निर्माता, निर्देशक और अभिनेता रितेश देशमुख की फ़िल्म राजा शिवाजी ने पहले हफ़्ते में बॉक्स ऑफ़िस पर मजबूत शुरुआत दर्ज़ की है। फ़िल्म ने महाराष्ट्र में शानदार पकड़ दिखाई, जबकि हिंदी मार्केट में भी इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, अब चर्चा फ़िल्म की कुल लागत और उसके रिकवरी मॉडल को लेकर हो रही है। ट्रेड...

Dare Devil Born Again S 2 Review: लोकतंत्र को तानाशाही में बदलते नेता की कहानी, मार्वल ने नोंच दिया मुखौटा

राजनीतिक ध्रुवीकरण, संस्थाओं पर घटते भरोसे, निगरानी तंत्र, कार्यपालिका के बढ़ते प्रभाव और उसके डर की थीम पर बनी मार्वल की वेब सीरीज़ ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ के दूसरे सीज़न को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस सीरीज़ के पहले एपीसोड का प्रसारण इसी साल 24 मार्च से शुरू हुआ और इसका आठवां व अंतिम एपीसोड इसी मंगलवार...