Chhath Puja History: पहली बार कब की गई छठ पूजा? मनोज मुंतशिर ने बताया इतिहास

Table of Content

Chhath Puja History: लोक आस्था का सबसे महापर्व छठ आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने वालों की भीड़ है और घरों में ठेकुआ-खरना की खुशबू। इस खास मौके पर कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने सिर्फ बधाई ही नहीं दी, बल्कि छठ पूजा की पौराणिक कहानी भी सुनाई है।

Most Viewed Chhath Songs: रिकॉर्डतोड़ व्यूज वाले छठ गीत, देखें टॉप 5 की लिस्ट

छठ पूजा का इतिहास (Chhath Puja History)

अपने एक्स हैंडल पर शेयर किए वीडियो में मनोज ने कहा, “हमारा विश्वास छठ मइया पर अटल है, लेकिन इसका इतिहास भी जानना जरूरी है। एक थे राजा प्रियवर्त। उनके पास धन था, यश था, बड़ा राज्य था, लेकिन संतान नहीं थी। दुखी राजा ने महर्षि कश्यप से मदद मांगी। ऋषि ने पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ कराने को कहा। यज्ञ हुआ। राजा को पुत्र की प्राप्ति हुई, लेकिन वह मृत पैदा हुआ।”

Ram Aur Shyam: रणबीर, रणवीर या कार्तिक, कौन निभाएगा ‘राम और श्याम’ में डबल रोल?

इस राजा ने सबसे पहले की छठी मइया की पूजा

इसके बाद राजा गम में डूब गए। वह श्मशान पहुंचे और अपना सिर काटने को तलवार निकाल ली। तभी आकाश में बिजली कड़की और एक देवी सामने प्रकट हुईं। देवी बोलीं, ‘मैं सृष्टि के छठे अंश से जन्मी हूं, इसलिए मेरा नाम षष्ठी है। मेरी पूजा करो, मेरी महिमा फैलाओ। मैं तुम्हें पुत्र का वरदान देती हूं। जो भी मेरी सच्चे मन से पूजा करेगा, उसकी संतान पर कभी दुख नहीं आएगा।’” राजा ने ऐसा ही किया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पूजा की। मइया के आशीर्वाद से महल में किलकारियां गूंजने लगीं। तभी से इस पूजा को छठ कहा जाने लगा।” मनोज ने “जय छठी मइया!” कहकर इस वीडियो की समाप्ति की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Chhath Puja 2025: खेसारी लाल यादव ने छठ पूजा की दी बधाई, छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...