Salman Khan: सलमान खान ने अभिनव कश्यप की फिर लगाई क्लास, बोले- भाई काम मिला क्या?

Table of Content

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। किसी भी मुद्दे पर वे खुलकर बोलते हैं, खासकर जब बात उनकी फिल्मों या इमेज की हो। बिग बॉस 19 के ताजा एपिसोड में सलमान ने दो निर्देशकों एआर मुरुगदास और अभिनव कश्यप पर जमकर निशाना साधा। ‘सिकंदर’ फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मुरुगदास के बयानों पर सलमान भड़क गए।

Bollywood: एआई का कमाल, अपने जवान रूप से मिले बॉलीवुड सुपरस्टार्स

‘सिकंदर’ पर Salman Khan ने मुरुगदास की लगाई क्लास

एपिसोड में कॉमेडियन रवि गुप्ता ने सलमान से पूछा कि क्या उनकी कोई फिल्म ऐसी है, जिसके बाद उन्हें पछतावा हुआ। सलमान ने जवाब दिया, “लोग ‘सिकंदर’ को फ्लॉप कहते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि इसका प्लॉट बहुत अच्छा था।” फिर उन्होंने मुरुगदास पर तंज कसा। सलमान बोले, “हमारे डायरेक्टर साहब कहते थे कि मैं सेट पर रात 9 बजे पहुंचता था। लेकिन उनकी नई फिल्म देखो, जहां उनका हीरो सुबह 6 बजे आता है। वह फिल्म तो…!” सलमान ने मुरुगदास की हालिया प्रोजेक्ट की आलोचना की जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। ‘सिकंदर’ के फ्लॉप के बाद मुरुगदास ने सलमान पर देरी का आरोप लगाया था, जिसका जवाब अब सलमान ने दिया है।

Thamma Advance Booking Day 1: थामा एडवांस बुकिंग से कितना कमाएगी?

Salman Khan ने अभिनव कश्यप को दी बड़ी सलाह

Salman Khan ने अभिनव कश्यप पर भी नाराजगी जताई, जिन्होंने हाल ही में सलमान के साथ-साथ आमिर खान और शाहरुख खान को भी निशाने पर लिया था। सलमान ने कहा, “एक और है हमारे पास, दबंग इंसान। अब वह मेरे साथ आमिर और शाहरुख को भी घसीट रहे हैं।” उन्होंने कहा कि वो जिन नामों का जिक्र कर रहे हैं वे लोग आगे जिंदगी में आपके साथ काम नहीं करेंगे। उनके साथ जुड़े लोग भी काम नहीं करेंगे।” सलमान ने अभिनय कश्यप से अपील की, “पिछले हफ्ते मैंने कहा था, काम करो यार। आज फिर पूछता हूं, काम मिला क्या भाई? मुझे दुख है कि आपने खुद को बर्बाद कर दिया।” उन्होंने आगे अभिनव कश्यप की तारीफ भी की, “तुम टैलेंटेड हो, अच्छा लिखते हो। दूसरी गली में मत जाओ, वापस हाईवे पर आ जाओ। मैं तुम्हें आगे बढ़ता देखना चाहता हूं।”

Justin Trudeau – Katy Perry: केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो में ज्यादा अमीर कौन? हैरान कर देगी नेट वर्थ

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...