Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा का टूटा दिल, बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर दी प्रतिक्रिया

Table of Content

Anushka Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल खिताब जीत का जश्न बुधवार शाम को मातम में बदल गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास आयोजित विजय परेड के दौरान भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 47 लोग घायल हो गए। इस घटना पर पर RCB टीम, कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गहरा दुख जताया है।

IPL Winner: ट्रॉफी के साथ विराट-अनुष्का चेहरे पर दिखी जीत की खुशी, पत्नी को गले लगाकर भावुक हुए किंग कोहली

विजय परेड में हुआ हादसा

बुधवार को हजारों प्रशंसक बेंगलुरु की सड़कों पर RCB की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। Anushka Sharma अपने पति विराट कोहली के साथ विजय परेड में शामिल थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भीड़ का उत्साह भी साझा किया था। लेकिन, उत्साह भरा माहौल जल्द ही भयावह हो गया। स्टेडियम के आसपास भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। हादसे की खबर मिलते ही RCB ने अपनी परेड को तुरंत रोक दिया और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आरसीबी, विराट और अनुष्का ने जताया दुख

RCB ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना पर दुख जताया। बयान में कहा गया, “बेंगलुरु में हमारी टीम के स्वागत के लिए जुटी भीड़ से संबंधित दुखद घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हम इस हादसे में जान गंवाने वालों के लिए शोक व्यक्त करते हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हम अपने सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने की अपील करते हैं। “विराट कोहली और Anushka Sharma ने भी इस बयान को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही अनुष्का ने दिल टूटने वाला इमोजी भी कैप्शन में साझा किया है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...